फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Application for mutual transfer from one district to another started in Basic Education Department

यूपी बेसिक टीचर ट्रांसफर: एक जिले से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के आवेदन शुरू, जानिए कैसे होगी यह प्रकिया

Wed, 12 Jul 2023 06:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 12 Jul 2023 06:32 AM IST
सार

एक से दूसरे जिले में तबादला पाने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का नए जिले में विद्यालय आवंटन भी ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने बीएसए को मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के विवरण को अपडेट करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
UP News: Application for mutual transfer from one district to another started in Basic Education Department
Teachers transfer

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के तबादले की एक और प्रक्रिया शुरू की है। एक जिले से दूसरे जिले में तबादला प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब एक जिले से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के आवेदन मंगलवार से शुरू किए हैं। इसकी भी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी।

विज्ञापन


विभाग ने हाल ही में एक से दूसरे जिले में तबादला प्रक्रिया की है। इसमें 16,614 शिक्षकों को तबादले का लाभ मिला है। इसके बाद भी काफी शिक्षक इससे वंचित रह गए हैं। ऐसे शिक्षकों को एक अवसर देते हुए एक जिले से दूसरे जिले में परस्पर तबादले की प्रक्रिया शुरू की गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 18 जुलाई तक किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षक इसको पढ़कर ही आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन के समय आवेदक को उनका पहचान पत्र आदि से संबंधित जानकारी अपलोड करनी होगी। वहीं ऑनलाइन आवेदन में प्रयोग करने वाले मोबाइल नंबर को प्रक्रिया पूरी होने तक चालू रखें। क्योंकि इससे संबंधित आवश्यक सूचनाएं इसी नंबर पर साझा की जाती हैं। आवेदन के लिए ओटीपी भी इसी नंबर पर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन होगा विद्यालय आवंटन
एक से दूसरे जिले में तबादला पाने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का नए जिले में विद्यालय आवंटन भी ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने बीएसए को मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के विवरण को अपडेट करने का निर्देश दिया है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए से कहा है कि ऑनलाइन स्कूल आवंटन के लिए शिक्षक का नाम, यू-डायस कोड, विद्यालय, नामांकित छात्र आदि का डाटा अपडेट होना चाहिए। इससे संबंधित डाटा 15 जुलाई तक अपडेट कर लिया जाए। ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed