फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Admission in Atal residential schools will be done through entrance examination

UP News : प्रवेश परीक्षा से होगा अटल आवासीय विद्यालयों में दाखिला, मानक संचालन प्रक्रिया का विवरण जारी

Thu, 04 May 2023 07:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 04 May 2023 07:10 PM IST
सार

प्रवेश के लिए इच्छुक उम्मीदवार का जन्म 1 मई 2010 से पहले और 30 अप्रैल 2013 के बाद नहीं होना चाहिए। यह एससी, एसटी और ओबीसी सहित सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों पर लागू होगा।

विज्ञापन
UP News: Admission in Atal residential schools will be done through entrance examination
अटल आवासीय विद्यालय का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के एवं कोरोना काल में निराश्रित बच्चों को शिक्षा देने के लिए शुरू किए गए अटल आवासीय विद्यालयों में 2023-24 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। दाखिले प्रवेश परीक्षा के जरिए होंगे जिसके लिए आवेदन पत्र का प्रारूप जारी कर दिया गया है। सभी मंडलों में अलग अलग तिथियों में परीक्षा होगी। लखनऊ में 11 जून को परीक्षा होगी

विज्ञापन


सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (यूपीबीओसीडब्ल्यू) 18 राजस्व मंडलों में यह विद्यालय शुरू करने जा रहा है। इन बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने व उनके बौद्धिक और शारीरिक विकास के लिए श्रम विभाग के अधीन 1000 बच्चों की आवासीय क्षमता के अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 से कक्षा 6 का संचालन प्रारंभ किया जाना है।
विज्ञापन


देनी होगी व्यक्तिगत जानकारी
इसके लिए आवेदन पत्र के प्रारूप में दो संलग्नक दिए गए हैं। पहला संलग्नक आवेदन के लिए है, जबकि दूसरा परीक्षा के प्रवेश पत्र के लिए। आवेदन प्रारूप में छात्रों को अपनी सामान्य व्यक्तिगत जानकारी देनी है। इसमें यह उल्लेख करना अनिवार्य है कि वह श्रमिक या निराश्रित किस वर्ग में आता है। जेंडर के अलावा छात्र को अनारक्षित या एससी/एसटी व विकलांगता श्रेणी का भी उल्लेख करना है। श्रमिकों के बच्चों को अपने पिता/माता की पंजीयन संख्या देनी होगी। छात्रों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा। प्रवेश परीक्षा फार्म जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी या श्रम कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक विद्यालय में 80 छात्रों को मिलेगा प्रवेश
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा अटल आवासीय विद्यालयों के संचालन की गुणवत्ता के दृष्टिगत अटल आवासीय विद्यालय समिति का गठन किया गया है। प्रत्येक अटल आवासीय विद्यालय (कक्षा 6) में चयन परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों की उपलब्धता के आधार पर अधिकतम 80 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा, जिसमें 40 छात्र तथा 40 छात्राएं होंगी। अटल आवासीय विद्यालयों में छात्रों की चयन प्रक्रिया मंडल संचालन निगरानी समिति के द्वारा डीएम की अगुवाई में गठित वित्तीय निगरानी समिति के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।

ये होगी प्रवेश के लिए पात्रता
प्रवेश के लिए इच्छुक उम्मीदवार का जन्म 1 मई 2010 से पहले और 30 अप्रैल 2013 के बाद नहीं होना चाहिए। यह एससी, एसटी और ओबीसी सहित सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों पर लागू होगा। श्रमिक श्रेणी में वो बच्चे प्रवेश के पात्र होंगे जिनके माता या पिता पंजीयन के बाद 1 अप्रैल 2023 को कम से कम 3 वर्ष बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हों और उनके अधिकतम 2 बच्चे हों। वहीं, निराश्रित श्रेणी में ऐसे बच्चे पात्र होंगे जो कोविड के कारण अनाथ हुए हैं और जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो या मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र हों। उनकी आयु 10 से 13 वर्ष के मध्य हो।


ये होगी सीटों के आरक्षण की व्यवस्था
- कुल सीटों के स्थानों में 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग, 21 प्रतिशत अनुसूचित जाति एवं 02 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण का प्रावधान है।
- बालक और बालिकाओं के कुल सीटों का अनुपात 50- 50 होगा।
- राज्य के मानदंडों के अनुसार दिव्यांग बच्चों (शारीरिक दिव्यांगता, श्रवण बाधित और दृष्टि बाधित) के लिए भी आरक्षण का प्राविधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed