फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Action will be taken against homeopathy doctors of Ayodhya and Lalitpur, there are allegations of dem

UP News : अयोध्या और ललितपुर के होम्योपैथी चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई, रिश्वत मांगने के हैं आरोप

Fri, 26 Aug 2022 10:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Aug 2022 10:25 AM IST
सार

होम्योपैथिक निदेशालय से एक-एक अस्पताल की वीडियो कॉल के जरिए मॉनिटरिंग की जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि चिकित्सक अस्पतालों से गायब रह रहे हैं।

विज्ञापन
UP News: Action will be taken against homeopathy doctors of Ayodhya and Lalitpur, there are allegations of dem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

प्रदेश में पांच होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। इन पर दायित्व निर्वहन में लापरवाही और रिश्वतखोरी के आरोप हैं। इसमें अयोध्या व ललितपुर के चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा गया है, जबकि तीन के खिलाफ जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


दरअसल, होम्योपैथिक निदेशालय से एक-एक अस्पताल की वीडियो कॉल के जरिए मॉनिटरिंग की जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि चिकित्सक अस्पतालों से गायब रह रहे हैं। निगरानी करने में नाकाम मिर्जापुर एवं बरेली मंडल के मुख्य चिकित्साधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी अयोध्या, ललितपुर एवं कुशीनगर पर गंभीर आरोप लगे हैं। इन पर कार्य में लापरवाही बरतने के साथ ही रिश्वत मांगने के भी आरोप हैं।
विज्ञापन


इनमें अयोध्या एवं ललितपुर के चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश शासन से की गई है। जबकि कुशीनगर के चिकित्सक पर मृतक आश्रित को नौकरी देने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप मेें जवाब-तलब किया गया है। इसी तरह अस्पताल से गायब रहने वाले आधा दर्जन से अधिक होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों कोे चेतावनी भी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों को कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। जिनके खिलाफ शिकायतें मिली थीं, उसकी जांच कराई गई है। दो के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा गया है। अन्य की जांच चल रही है। जहां भी शिकायत मिलेगी तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
- प्रो अरविंद कुमार वर्मा, निदेशक होम्योपैथिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed