फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : 99 Munna Bhai caught in BDO exam

यूपीएसएसएसी परीक्षा में सेंधमारी: दो सॉल्वर गैंग का राजफाश, लेखपाल समेत 14 गिरफ्तार

Tue, 27 Jun 2023 11:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 27 Jun 2023 11:03 AM IST
सार

वीडीओ परीक्षा में पहले दिन मात्र 36 फीसदी ही उपस्थित रही। आयोग के अनुसार सुबह की पाली में रजिस्टर्ड 713586 में से 254302 अभ्यर्थी उपस्थित व 459284 अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति मात्र 36 फीसदी रही है।

विज्ञापन
UP News : 99 Munna Bhai caught in BDO exam
एसटीएफ (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

एसटीएफ ने सोमवार को उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की परीक्षा में सेंधमारी करने वाले दो गिरोह का राजफाश कर चार जिलों से 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें गिरोह का सरगना, सॉल्वर व अभ्यर्थी शामिल हैं। लखनऊ से गिरफ्तार लेखपाल के गिरोह ने ब्लूटूथ डिवाइस के जरिये सेंधमारी की। वहीं, बरेली के गिरोह ने बिहार के सॉल्वर बैठाकर अभ्यर्थियों को पास कराने का ठेका लिया था।

विज्ञापन


सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी व समाज कल्याण पर्यवेक्षक के पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। एसटीएफ के एसएसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पहले गैंग में लखनऊ से चार, गोरखपुर से दो और कानपुर से एक आरोपी को दबोचा गया। इनमें आजमगढ़ का रहने वाला लेखपाल कमलेश यादव भी शामिल है। इसी ने ब्लूटूथ से नकल कराने का ठेका लिया था। गिरफ्तार अभ्यर्थियों के पास से ब्लूटूथ डिवाइस, आईडी कार्ड, सिमकार्ड आदि बरामद किए गए हैं। वहीं, बरेली से सात आरोपी गिरफ्तार किए गए जिनमें मुरादाबाद निवासी नाजिम गिरोह का सरगना, उसका एक मददगार, ड्राइवर, अभ्यर्थी व सॉल्वर शामिल हैं।
विज्ञापन


मात्र 36 फीसदी उपस्थिति
वीडीओ परीक्षा में पहले दिन मात्र 36 फीसदी ही उपस्थित रही। आयोग के अनुसार सुबह की पाली में रजिस्टर्ड 713586 में से 254302 अभ्यर्थी उपस्थित व 459284 अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति मात्र 36 फीसदी रही है। बता दें कि वीडीओ के 1953 पदों का विज्ञापन 2018 में किया गया था। 2019 में इसकी परीक्षा आयोजित की गई लेकिन गड़बड़ी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। इसके बाद अब पुर्नपरीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


8-12 लाख में डील, 10 हजार एडवांस
एसटीएफ के मुताबिक आरोपी लेखपाल ने आठ से 12 लाख रुपये तक में परीक्षा पास कराने का ठेका लिया था। ग्राम विकास अधिकारी के लिए एक फिक्स रकम 12 लाख थी। सभी अभ्यर्थियों से उसने 10-50 हजार रुपये डिवाइस देने के नाम पर लिए। परीक्षा होने के बाद डील की 50 फीसदी रकम और बाकी की परीक्षा पास होने के बाद देनी थी।

99 मुन्ना भाई भी पकड़े
वीडीओ की परीक्षा में केंद्रों पर अभ्यर्थियों की फेस अटेंडेंस करवाई गई। इसके माध्यम से दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आए 99 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए। इनमें बस्ती, गोंडा, अयोध्या, झांसी के 1-1, मुरादाबाद, प्रयागराज, आजमगढ़ 2-2, मिर्जापुर, बरेली, आगरा 4-4, गोरखपुर, बांदा 5-5, मेरठ, गौतमबुद्धनगर 3-3, वाराणसी के 9, अलीगढ़ 11, लखनऊ 13 और कानपुर नगर, गाजियाबाद के 14-14 फर्जी अभ्यर्थी शामिल हैं। इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने बताया कि गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।


- आयोग की तरफ से प्रदेश के 20 जिलों में 737 केंद्रों पर वीडीओ परीक्षा का आयोजन दो दिन सोमवार और मंगलवार को कराया जा रहा है। इसमें 1953 पदों के सापेक्ष लगभग 14 लाख अभ्यर्थी आवेदक थे। एसटीएफ व जिला पुलिस की ओर से भी परीक्षा पर निगरानी रखी गई। इसी के साथ आयोग में बने केंद्रीकृत निगरानी सेल से पूरे प्रदेश के परीक्षा केंद्रों की लाइव सीसीटीवी से निगरानी की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपी...
लखनऊ से...
- राहुल यादव, ग्राम मानपुर, पोस्ट खजुरा फुलाइच, थाना मेहनगर, आजमगढ़
- कमलेश कुमार यादव, ग्राम बड़ौदा खुर्द थाना थाना जहानागंज, आजमगढ़
- मनोज यादव, जमालपुर भेलखरा, थाना रानी की सराय, आजमगढ़
- कमलेश यादव, अटवा खालसा, थाना मेहनगर, आजमगढ़

कानपुर से...
- सत्यम तिवारी, एमआईजी-11, रसूलाबाद, तेलियरगंज, प्रयागराज

गोरखुपर से...
- रितेश त्रिपाठी, ग्राम सरैयां, थाना अलीगंज, अंबेडकरनगर
- दिपांशु वर्मा, निवासी ग्राम बुद्धीताल थाना जलालपुर, अंबेडकरनगर

बरेली से...
- नाजिम, सुन्दर नगर, थाना ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद
- नीरज कुमार, ग्राम व पोस्ट अमाया, थाना बिन्द, नालन्द, बिहार
- संदीप कुमार, सरैन, थाना नीमचाऊ, गया, बिहार
- जाबिर अली, भीमाठेर, थाना सिविल लाइन, मुरादाबाद
- मोहनिस, सुन्दरनगर, थाना ठाकुदद्वारा, मुरादाबाद
- कुलदीप, मोहखंडा गंज, काषीपुर, उत्तराखंड
- मुकेश कुमार, शक्तिखेड़ा, थाना भगतपुर, मुरादाबाद

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed