{"_id":"66d59c8d8b9dbfd0f80bbcda","slug":"up-news-26-doctors-dismissed-in-health-department-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई, 26 चिकित्सकों की बर्खास्तगी के निर्देश जारी, लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई, 26 चिकित्सकों की बर्खास्तगी के निर्देश जारी, लापरवाही का आरोप
Mon, 02 Sep 2024 04:37 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Sep 2024 04:37 PM IST
सार
यूपी में लापरवाही करने और ड्यूटी से लगातार गैर हाजिर रहने वाले 26 डॉक्टरों पर गाज गिरी है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इन सभी को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
यूपी के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्यूटी के प्रति लापरवाह रहने और गैर हाजिर होने के कारण स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को इन सभी डॉक्टरों को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है। वहीं, तीन चिकित्सकों की दो साल के लिए दो-दो वेतन वृद्धियां रोकीं गई गई हैं और एक को परनिंदा प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन
जिन डॉक्टरों पर गाज गिरी है उनमें जालौन, बरेली, मैनपुरी, सिद्धार्थनगर, ललितपुर और बलिया के चिकित्सक शामिल हैं। इस सूची में बस्ती, रायबरेली, मथुरा, फिरोजाबाद, बहराइच, सहारनपुर और शाहजहांपुर के भी डॉक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोची रामचेत को भेजी सामग्री, बोले- इससे अपना व्यापार शुरू कीजिए
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी का बड़ा एलान: अगले दो साल में यूपी पुलिस में एक लाख नौजवानों की होगी भर्ती, दो लाख सरकारी नौकरी भी
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को उच्च श्रेणी की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मामले में स्वास्थ्य महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात डॉ. नीना वर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया है।