फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: 18 Deputy Joint Commissioners of State Tax, now it is the turn of the officers of the mobile team

UP News : राज्य कर के 18 डिप्टी बने ज्वाइंट कमिश्नर, अब सचल दल के अफसरों की बारी

Tue, 06 Jun 2023 08:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 06 Jun 2023 08:22 PM IST
सार

डिप्टी कमिश्नर मुंशी चौहान, अनिल सिंह द्वितीय, आनंद प्रकाश राय, गोपाल तिवारी, नीरज सिंह, अमित पाठक, कौशल किशोर वर्मा, विवेचना मिश्रा, भास्करेन्दु दत्त शुक्ला, कमला प्रसाद, संतोष वर्मा द्वितीय, हरिनाम सिंह सचान, जफीर अहमद, चन्द्रकांत रल्हन, दयाशंकर प्रथम, शलभ शर्मा, ज्ञान प्रकाश सिंह और विशाल पुंडीर को प्रोन्नत किया गया है।

विज्ञापन
UP News: 18 Deputy Joint Commissioners of State Tax, now it is the turn of the officers of the mobile team
प्रमोशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद राज्य कर विभाग में 18 डिप्टी कमिश्नरों को ज्वाइंट कमिश्नर पद पर प्रमोशन हो गया। अपर मुख्य सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने इनकी सूची जारी कर दी। इसी के साथ कोरोना काल से भी पहले से सचल दलों में जमे बैठे सहायक आयुक्तों और राज्य कर अधिकारियों के तबादले की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर मुंशी चौहान, अनिल कुमार सिंह द्वितीय, आनंद प्रकाश राय, गोपाल तिवारी, नीरज सिंह, अमित पाठक, कौशल किशोर वर्मा, विवेचना मिश्रा, भास्करेन्दु दत्त शुक्ला, कमला प्रसाद, संतोष कुमार वर्मा द्वितीय, हरिनाम सिंह सचान, जफीर अहमद, चन्द्रकांत रल्हन, दयाशंकर प्रथम, शलभ शर्मा, ज्ञान प्रकाश सिंह और विशाल पुंडीर को ज्वाइंट कमिश्नर पद पर प्रोन्नत किया गया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ चार साल से सचल दल में जमे अफसरों के तबादले को लेकर भी चर्चा शुरु हो गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2019 से सचल दल में लगे अफसरों की शिकायतें भी लगातार पहुंच रही हैं। नियमानुसार दो साल से ज्यादा सचल दल और एसआईबी में पोस्टिंंग नहीं रहती। कोरोना की वजह से ये अवधि बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष ज्वाइंट कमिश्नरों के तबादले कर दिए गए, लेकिन सहायक आयुक्तों व राज्य कर अधिकारियों के तबादले नहीं किए गए। कई जोनल एडीश्नल कमिश्नरों से संबंधित अनियमितता से जुड़ी शिकायतें भी शासन के पास बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं, जिसे संज्ञान में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed