{"_id":"69895e3fbe44fcc6470098fa","slug":"up-new-voters-can-become-eligible-today-election-commission-to-launch-special-campaign-from-february-9-deta-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में नए वोटर बनने का मौका आज से, चुनाव आयोग नौ फरवरी से चलाएगा विशेष अभियान; जानिए डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में नए वोटर बनने का मौका आज से, चुनाव आयोग नौ फरवरी से चलाएगा विशेष अभियान; जानिए डिटेल
Mon, 09 Feb 2026 09:50 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 09 Feb 2026 09:50 AM IST
सार
New Voter in UP: यूपी में यदि आप नए वोटर बनना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। चुनाव आयोग नए वोटर बनाने के लिए आज से अभियान शुरू करेगा।
विज्ञापन
यूपी में वोटर बनने का मौका।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने निर्देश दिए हैं कि अगले 15 दिनों तक मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं का नाम दर्ज कराने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए। उन्होंने शनिवार को सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसमें विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण, माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और नगर विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में 18 से 20 वर्ष की आयु वर्ग के युवा मतदाता अभी भी सूची में शामिल नहीं है। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं में विशेष अभियान चलाकर पात्र छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पोर्टल www.voters.eci.gov.in और ECINET मोबाइल एप या बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से ऑफलाइन घोषणा पत्र सहित फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में शामिल कराए जाने के निर्देश दिए। जिन छात्र-छात्राओं की आयु एक जनवरी को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनका शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाय। जिन छात्र-छात्राओं की आयु एक अक्तूबर को 18 वर्ष पूर्ण हो रही हो, उनका भी फार्म-6 एडवांस फार्म के रूप में भरवाया जा सकता है।
विज्ञापन
जिन नव विवाहित महिलाओं और किशोरियों के नाम मसौदा मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उन सभी पात्र महिलाओं का नाम घोषणापत्र सहित फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में शामिल करने का प्रयास करें।