{"_id":"686fddf3dacfcc3b920ab04d","slug":"up-new-twist-in-kanpur-cmo-controversy-investigation-begins-against-dr-nemi-suspension-was-cancelled-by-hi-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर सीएमओ विवाद में नया मोड़, डॉ. हरिदत्त नेमी के खिलाफ जांच शुरू; हाईकोर्ट से रद्द हुआ था निलंबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर सीएमओ विवाद में नया मोड़, डॉ. हरिदत्त नेमी के खिलाफ जांच शुरू; हाईकोर्ट से रद्द हुआ था निलंबन
Thu, 10 Jul 2025 10:26 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 10 Jul 2025 10:26 PM IST
सार
Kanpur CMO controversy: डॉ. हरिदत्त नेमी को निलंबित किए जाने के बाद स्वास्थ्य महानिदेशालय से संबद्ध किया गया है। दो दिन पहले डॉ. नेमी के निलंबन आदेश को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
डॉ. हरिदत्त नेमी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के सीएमओ रहे डॉ. हरिदत्त नेमी मामले में नया मोड़ आ गया है। एक तरफ हाईकोर्ट ने उनका निलंबन आदेश रद्द कर दिया है तो दूसरी तरफ उन पर लगे आरोपों की जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रशासन पूरे मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
नेमी को निलंबित किए जाने के बाद स्वास्थ्य महानिदेशालय से संबद्ध किया गया है। दो दिन पहले डॉ. नेमी के निलंबन आदेश को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। इस बीच राज्यपाल की संस्तुति पर निदेशक प्रशासन को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी से कहा गया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के दिशा-निर्देशों का पालन न करने, शासनादेशों की अवहेलना व शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही आदि आरोपों की जांच की जाए। जांच अधिकारी को एक माह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन