फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: New examination controllers appointed in Meerut and Mirzapur University.

UP News: मिर्जापुर और मेरठ विवि में नए परीक्षा नियंत्रक की तैनाती, कई उप कुलसचिवों का भी हुआ तबादला

Fri, 13 Jun 2025 02:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 13 Jun 2025 02:17 PM IST
सार

यूपी के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय व मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय में नए परीक्षा नियंत्रकों की तैनाती की गई है। कई उप कुलसचिवों का भी तबादला किया गया है। 

विज्ञापन
UP: New examination controllers appointed in Meerut and Mirzapur University.
मिर्जापुर विश्वविद्यालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग ने मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में नए परीक्षा नियंत्रक की तैनाती की है। साथ ही आधा दर्जन उप कुलसचिवों का भी तबादला किया है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी की ओर से जारी आदेश के अनुसार वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि जौनपुर के कुलसचिव महेंद्र कुमार को मां विंध्यवासिनी विवि मिर्जापुर में परीक्षा नियंत्रक के पद पर तैनात किया गया है। इसी तरह चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ में परीक्षा नियंत्रक अश्विनी कुमार की अस्वस्थता के कारण, मां शाकुंभरी विवि सहारनपुर के कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य को मेरठ विवि में परीक्षा नियंत्रक पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा के उपकुलसचिव अनूप कुमार को मां शाकुंभरी विवि सहारनपुर, छत्रपति शाहूजी महाराज विवि कानपुर के उपकुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा को डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा व छत्रपति शाहूजी महाराज विवि कानपुर के उपकुलसचिव सरस कपूर को डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा में तैनात किया गया है। चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ के उपकुलसचिव विकास को जननायक चंद्रशेखर विवि बलिया में तैनात किया गया है। इसके साथ ही कई सहायक कुलसचिवों का भी तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed