{"_id":"6957e76fd661886804096c44","slug":"up-new-airline-shankh-air-will-start-flights-from-lucknow-to-10-cities-in-march-there-will-be-no-differenc-2026-01-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मार्च में लखनऊ से 10 शहरों के लिए उड़ान शुरू करेगी नई 'शंख एयर', सुबह-शाम के किराए में नहीं होगा अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मार्च में लखनऊ से 10 शहरों के लिए उड़ान शुरू करेगी नई 'शंख एयर', सुबह-शाम के किराए में नहीं होगा अंतर
Fri, 02 Jan 2026 09:15 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Fri, 02 Jan 2026 09:15 PM IST
सार
लखनऊ से मार्च में शंख एयर 10 शहरों के लिए सस्ती घरेलू उड़ान सेवा शुरू करेगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय से एनओसी मिल चुकी है। एयरलाइन नॉन-डायनमिक किराए का दावा कर रही है, जिससे यात्रियों को कम दरों पर हवाई सफर का नया विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मार्च से प्रदेश के 10 शहरों में सस्ती घरेलू हवाई उड़ान सेवा शंख एयर शुरू होने जा रही है। जिन शहरों के लिए यह सेवा शुरू होगी उनमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद और बागडोगरा शामिल है। इनमें पहले दिल्ली और मुंबई के लिए सेवा शुरू होगी।
शंख एयर लाइन के मुखिया श्रवण कुमार विश्वकर्मा का दावा है वह कि-डायनमिक किराया नहीं लागू करेंगे। इससे सुबह और शाम की उड़ानों के किराए में अंतर नहीं होगा। त्योहारों पर भी उड़ानों का किराया सामान्य ही रहेगा। शुरुआत में शंख एयरलाइंस एयर बस ए 320 विमान से उड़ान भरेगी।
पहले बोइंग 737 का प्लान था लेकिन तकनीकी कारणों से एयरबस को चुना गया। फिलहाल तीन विमान तैयार हैं। बेड़े में पहले 10 से अधिक विमान शामिल किए जाएंगे। फिर 2026 से 2027 तक 25 विमान होंगे। एयरलाइन को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से एनओसी मिल गई है। अब मार्च में लखनऊ से उड़ानें शुरू होंगी।