फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: New AC Bus Services Launched from Lucknow to Four Cities; Operations to Cover Azamgarh, Prayagraj, Gorakhp

UP: लखनऊ से चार शहरों के लिए नई एसी बसें शुरू, आजमगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी के लिए होगा संचालन

Fri, 24 Apr 2026 11:00 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 24 Apr 2026 11:00 PM IST
सार

लखनऊ से आजमगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी के लिए नई एसी बसों का संचालन आज से शुरू होगा। आलमबाग बस अड्डे से चलने वाली 42 सीटर बसों की समय सारणी और किराया तय कर दिया गया है। यात्रियों को ऑनलाइन सीट बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन
UP: New AC Bus Services Launched from Lucknow to Four Cities; Operations to Cover Azamgarh, Prayagraj, Gorakhp
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से लखनऊ से चार शहरों के लिए नई बसों का संचालन शनिवार से शुरू किया जाएगा। बसें आलमबाग से आजमगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर व वाराणसी के लिए चलेंगी। 42 सीटर ये एसी बसें आलमबाग बस अड्डे से 25 अप्रैल से चलनी शुरू होंगी। बसों का किराया और समय सारणी तय कर दिया गया है।

विज्ञापन


अवध डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सत्य नारायण चौधरी ने बताया कि गर्मी में यात्रियों के लिए चार नई बसें आ चुकी हैं और छह और लाने की तैयारी है। एसी बसों में ऑनलाइन भी सीटें बुक होगी। आलमबाग से आजमगढ़ के लिए सुबह नौ बजे बस चलेगी जिसका किराया 678 रुपये है। 
विज्ञापन


प्रयागराज के लिए सुबह सात तथा दोपहर 12 बजे चलने वाली बसों का किराया 460 रुपये होगा। वाराणसी के लिए बस सुबह नौ एवं साढ़े दस बजे चलेंगी जिसका किराया 711 रुपये होगा। गोरखपुर के लिए बस नौ बजे रवाना होगा। इसका किराया 686 रुपये होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed