फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP needs more funds ruling opposition parties unitedly made this big demand from Finance Commission

Finance Commission meeting: यूपी को चाहिए ज्यादा फंड...पक्ष-विपक्ष ने एकजुट होकर की ये बड़ी मांग

Thu, 05 Jun 2025 04:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Jun 2025 04:52 PM IST
सार

गोमतीनगर के होटल में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया की अगुवाई में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दलों ने एकजुट होकर राज्य के लिए ज्यादा फंड की मांग की। सभी दलों ने यूपी के विकास के लिए विशेष फंड की जरूरत बताई।

विज्ञापन
UP needs more funds ruling opposition parties unitedly made this big demand from Finance Commission
बैठक में सीएम योगी के साथ अरविंद पनगढ़िया - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी के गोमतीनगर स्थित एक होटल में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के तमाम सियासी दलों की बैठक हुई। इसमें सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल सपा समेत सभी पार्टियां प्रदेश के विकास के लिए ज्यादा फंड दिए जाने की मांग पर एकजुट नजर आईं।

विज्ञापन


भाजपा समेत सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक व बुनियादी ढांचे से जुड़ी जरूरतें बताईं। भाजपा के प्रतिनिधियों ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में यूपी की भागीदारी रेखांकित की। वहीं, सपा ने कहा कि यूपी गरीब और पिछड़ा प्रदेश है। इसके विकास के लिए विशेष फंड बनाया जाए। शिक्षामित्रों को कम मानदेय देने का मुद्दा उठाया और शिक्षकों के खाली पद भरने की मांग की। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी ने आयोग के अध्यक्ष को प्रतिवेदन सौंपा।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Ayodhya: सीएम योगी बोले- भगीरथ की तरह गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए काम कर रहे पीएम मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यों की हिस्सेदारी 55% की जाए : कांग्रेस

कांग्रेस की तरफ से उपाध्यक्ष-मीडिया मनीष हिंदवी, जनव्यवस्था निस्तारण प्रकोष्ठ के सचिव संजय शर्मा बैठक में शामिल हुए। कांग्रेस ने वित्तीय भार कम करने और वित्तीय स्वायत्तता के लिए राज्यों की हिस्सेदारी 55 फीसदी करने, उपकर व अधिभार को विभाज्य पूल का हिस्सा बनाने, वित्तीय हस्तांतरण के साथ राज्यों को राजकोषीय अनुशासन का पालन करने और स्थानीय निकायों की हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग की। आम आदमी पार्टी ने दूरदराज के जिलों में एम्स और पीजीआई जैसे उच्चस्तरीय अस्पताल, लखनऊ में मेट्रो लाइन के विस्तार, अयोध्या में मेट्रो, सोलर पैनल सब्सिडी बढ़ाने जैसे सुझाव दिए।


ये भी पढ़े- CM Yogi's Birthday: अपने जन्मदिन के अवसर पर सीएम योगी ने किए रामलला के दर्शन, देखें तस्वीरें

टैक्स और सेस का बड़ा हिस्सा यूपी को मिले : भाजपा

भाजपा की ओर से यूपी सिडको के अध्यक्ष वाईपी सिंह, एमएलसी सुभाष यदुवंश और प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर ने कहा, केंद्र की ओर से आयकर के साथ वसूले जाने वाले सेस का बड़ा हिस्सा यूपी में सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा पर खर्च किया जाना चाहिए। ऐसे सरकारी स्कूलों का निर्माण हो जो निजी स्कूलों को मात दें। प्रदेश में न्यूक्लियर एनर्जी से बिजली उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए। हर जिले में उच्च गुणवत्ता वाले हॉस्पिटल की जरूरत भी बताई गई। साथ ही हर घर जल योजना को सफल बनाने के लिए व्यापक जल वितरण इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed