फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Alert Rain to Replace Nautapa Heat for Next 3 Days Thunderstorms Likely in 60 Districts

यूपी: आज से तीन दिन तक प्रदेश में नहीं रहेगा नौतपा का प्रभाव, होगी बारिश, इन 60 जिलों को लेकर जारी हुआ अलर्ट

Thu, 29 May 2025 10:52 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 29 May 2025 10:52 AM IST
सार

UP Weather Forecast: यूपी में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। नौतपा पर अनुमान से उलट आज से बारिश होने की संभावना है। लखनऊ में सुबह से बारिश हो रही है। 

विज्ञापन
UP Weather Alert Rain to Replace Nautapa Heat for Next 3 Days Thunderstorms Likely in 60 Districts
लखनऊ में सुबह हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 IMD Alert Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार से अगले तीन दिनों तक, पूरब से पश्चिम तक गरज चमक के साथबूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान इन जगहों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक की तेज रफ्तार हवाएं भी चलेंगी। बूंदाबांदी से पारे में हल्की गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के पूर्वी व तराई इलाकों के 60 जिलों में तेज हवाएं चलने और गरज- चमक के साथ बूंदाबादी की चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ के कई इलाकों में सुबह आठ बजे के करीब ठीक बरसात हुई।

विज्ञापन



बुधवार को प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक कहीं भी लू जैसी परिस्थितियां नहीं रहीं, लेकिन उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। पूर्वा हवा में नमी की मौजूदगी से आभासी गर्मी, वास्तविक गर्मी से ज्यादा महसूस किया गया।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 मई से प्रदेश में दो-तीन दिनों के लिए बूंदाबांदी और हवाओं की तीव्रता और क्षेत्रफल में विस्तार देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


यहां है मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना

बांदा, फतेहपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।
 

Monsoon Season: इस बार देश में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना, कहां-कितनी अधिक होगी वर्षा, इसका असर क्या?




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed