फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Munavwar Rana's son narrowly escaped in deadly attack, uncle accused of firing

यूपी : जानलेवा हमले में मुनव्वर राना के बेटे बाल-बाल बचे, चाचा पर लगाया फायरिंग कराने का आरोप

Tue, 29 Jun 2021 09:52 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 29 Jun 2021 09:52 AM IST
सार

वह प्रॉपर्टी बेचने के सिलसिले में यहां आए थे। कुछ लोगों से बातचीत के बाद वापस जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
UP: Munavwar Rana's son narrowly escaped in deadly attack, uncle accused of firing
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शायर मुनव्वर राना के बेटे पर सोमवार देरशाम शहर के त्रिपुला के पास बाइक सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। लखनऊ लौटते समय हुई वारदात में युवकों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि सभी गोली कार में लगी। हमले में राना के बेटे बाल-बाल बच गए। वारदात की खबर मिलने ही शहर में सनसनी फैल गई। सीओ सदर और कोतवाल ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मुनव्वर राना के बेटे ने अपने चाचाओं पर प्रापर्टी के विवाद में जान से मरवाने के लिए फायरिंग करवाने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना सोमवार को प्रापर्टी बेचने के सिलसिले में रायबरेली आए थे। दिनभर यहां रहने के बाद वे देरशाम अपनी कार से लखनऊ वापस जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के त्रिपुला के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो हमलावरों ने वाहन के पहुंचते ही उस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई। कई राउंड फायर करने के बाद युवक बाइक से लखनऊ की ओर भाग गए। गनीमत रही कि गोली तबरेज राना को नहीं लगी। सभी गोलियां वाहन पर ही लगीं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ सिटी महिपाल पाठक और शहर कोतवाल अतुल सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवकों को पकड़ने का प्रयास भी किया। हालांकि वे इससे पहले ही फरार हो गए। तबरेज ने अपने चाचाओं पर फायरिंग करवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रापर्टी का विवाद चाचाओं से चल रहा है। इसी विवाद में ही उन्होंने जान से मरवाने के लिए फायरिंग करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेहरे पर कपड़ा बांधे थे दोनों हमलावर
शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना पर जानलेवा हमला करने वाले बाइक सवार दोनों युवकों के चेहरे कपड़े से ढके थे। इसी कारण कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया। फायरिंग करने के बाद हमलावर आराम से लखनऊ की ओर भाग निकले।


एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना प्रापर्टी बेचने के सिलसिले में लखनऊ से रायबरेली आए थे। देरशाम वापस लौटते समय बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की है। हालांकि गोली कार में लगी है। अपने चाचाओं पर प्रापर्टी के विवाद में जानलेवा हमला करवाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच शुरू करवा दी गई है। मुनव्वर राना के बेटे की तहरीर पर उसके चार चाचा और एक भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed