{"_id":"609d598ef52b98463e6b0262","slug":"up-more-than-four-and-a-half-thousand-prisoners-released-on-interim-bail-to-protect-against-corona-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा किए गए साढ़े चार हजार से अधिक कैदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा किए गए साढ़े चार हजार से अधिक कैदी
Thu, 13 May 2021 10:30 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 13 May 2021 10:30 PM IST
सार
पहले से क्षमता से अधिक कैदियों का भार सह रही जेलों का कोरोना काल में लोड कम करने के लिए विचाराधीन बंदियों को अंतरिम जमानत दी जा रही है। इसी के तहत अब तक 4802 विचाराधीन बंदियों को 90 दिनों की अंतरिम जमानत न्यायालयों द्वारा दी गई है।
विज्ञापन
जेल की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले से क्षमता से अधिक कैदियों का भार सह रही जेलों का कोरोना काल में लोड कम करने के लिए विचाराधीन बंदियों को अंतरिम जमानत दी जा रही है। इसी के तहत अब तक 4802 विचाराधीन बंदियों को 90 दिनों की अंतरिम जमानत न्यायालयों द्वारा दी गई है।
जेल विभाग के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के क्रम में यह कदम न्यायालयों द्वारा उठाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जेलों में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित कैदियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। जेलों में दूसरी लहर का पीक 28 अप्रैल को माना जा रहा है जब कोरोना संक्रमण के 1869 सक्रिय मामले थे। यह संख्या पिछले पंद्रह दिनों में घट कर 1266 रह गए हैं। इसमें 1117 बंदी और 149 जेल कर्मी शामिल हैं। इस दौरान सात बंदी व 4 जेल कर्मी यानी कुल 11 लोगों की मौत भी हुई है।
मुख्तार अंसारी की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
बांदा जेल में बंद माफिया विधायक मुख्तार अंसारी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि विधायक मुख्तार अंसारी 10 दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे। अब उनकी आरटीपीसीआर जांच कराई गई है, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मुख्तार को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
आजम खां की सेहत में मामूली सुधार
जेल प्रशासन की ओर से बताया गया है कि समाजवादी पार्टी के महासचिव और सांसद आजम खा की सेहत में मामूली सुधार हुआ है। आजम खां को अब पहले से कम आक्सीजन दी जा रही है। वहीं उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खां भी पहले से बेहतर हैं।
90 साल के कैदी के पैरों में डाली बेड़ियां, जेल वार्डर निलंबित
एटा जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराए गए 90 साल के एक कैदी के पैरों में बेड़ियों का वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन ने संज्ञान लिया है। डीजी जेल आनंद कुमार ने बुजुर्ग की निगरानी में लगे जेल वार्डर अशोक यादव को निलंबित कर दिया है और उनकी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। आनंद कुमार ने बताया कि इस घटना में दोषी पर्यवेक्षणीय अधिकारी से स्पष्टीकरण भी मंागा गया है। उन्होंने बताया कि इस अमानवीय घटना में शामिल किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को माफ नहीं किया जाएगा।