फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: More than 5 lakh OBC students will get scholarship this month, payment for classes above class 11 will be

यूपी: 5 लाख से ज्यादा ओबीसी छात्रों को इसी महीने मिलेगा वजीफा, कक्षा 11 से ऊपर की कक्षाओं का भुगतान होगा पहले

Sun, 08 Dec 2024 09:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Dec 2024 09:53 PM IST
सार

Scholarship in UP: यूपी में इसी महीने से छात्रों को वजीफा मिलना शुरू हो जाएगा। पहले चरण में उन छात्रों को शामिल किया गया है, जिन्होंने पहले ऑनलाइन आवेदन किया और शुरुआती जांच में उनका डाटा ठीक मिला है। 

विज्ञापन
UP: More than 5 lakh OBC students will get scholarship this month, payment for classes above class 11 will be
यूपी में छात्रवृत्ति योजना। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रदेश सरकार पहले चरण में 5 लाख से ज्यादा ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति के साथ शुल्क की भरपाई करेगी। कक्षा-11 और उससे ऊपर की कक्षाओं के इन विद्यार्थियों के लिए दिसंबर में ही भुगतान किया जाएगा। इसके लिए शासन ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार हर साल 25 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ शुल्क की भरपाई करती है। पिछली बार यह भुगतान मार्च माह में किया गया था। लेकिन, चालू सत्र में पहले चरण का भुगतान दिसंबर में करने का फैसला किया गया। इसी के तहत 3 दिसंबर को कक्षा-9 व 10 के 2.53 लाख छात्रों को भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन


पहले चरण में उन छात्रों को शामिल किया गया है, जिन्होंने पहले ऑनलाइन आवेदन किया और शुरुआती जांच में उनका डाटा ठीक मिला है। दशमोत्तर कक्षाओं के ऐसे करीब 5.5 लाख छात्रों का डाटा एनआईसी को फाइनल जांच के लिए मुहैया कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जैसे-जैसे उन्हें एनआईसी से स्क्रूटनी के बाद विद्यार्थियों का डाटा मिलता जाए, वैसे-वैसे उसे लॉक कर दिया जाए। शर्मा ने बताया कि पहले चरण में हम 5-6 लाख विद्यार्थियों को भुगतान करने की स्थिति में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed