फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: More than 40 districts of UP immersed in fog, Meteorological Department issued warning regarding cold wave

यूपी: कोहरे में डूबे 40 से ज्यादा जिले, मौसम विभाग ने शीत लहर को लेकर जारी की चेतावनी, इन जिलों में अलर्ट

Thu, 09 Jan 2025 07:58 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 09 Jan 2025 07:58 AM IST
सार

Fog Alert in UP: यूपी में कोहरे का प्रभाव जारी है। गुरुवार को प्रदेश के करीब 40 जिलों में सुबह घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा मौसम अभी कुछ दिन और चलेगा। 

विज्ञापन
UP: More than 40 districts of UP immersed in fog, Meteorological Department issued warning regarding cold wave
यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच दो दिन से चल रही तेज रफ्तार पछुआ हवाओं से गलन और सिहरन बढ़ गई है। बुधवार को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तेज रफ्तार सर्द पछुआ हवाएं चलीं। कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की वजह से दृश्यता 100 मीटर से भी कम देखी गई। गुरुवार की सुबह यूपी में 40 से अधिक जिलों में कोहरा देखा गया। यह कोहरा कहीं कम तो कहीं ज्यादा था। कुछ जिलों से शून्य दृश्यता की भी खबरें हैं। 

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में शीत दिवस (कोल्ड डे) का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 30 से ज्यादा जिलों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि गलन भरी ठंड और घने कोहरे का सिलसिला अगले तीन से चार दिनों तक ऐसे ही जारी रहने वाला है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि प्रदेश में ठंड और मध्यम से घने कोहरे का दौर अगले दो तीन दिनों तक ऐसे ही जारी रहेगा। एक नए विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 11 व 12 जनवरी को प्रदेश के विभिन्न जगहों पर बूंदाबांदी के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर है अत्यंत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में।

शीत दिवस होने की संभावना

UP: More than 40 districts of UP immersed in fog, Meteorological Department issued warning regarding cold wave
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed