फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon will depart from Uttar Pradesh along with Pitru Paksha, with no rain expected until September 25t

यूपी: पितृपक्ष के साथ मानसून भी होगा यूपी से विदा, 25 सितंबर तक बारिश के आसार नहीं; जानिए पूर्वानुमान

Sat, 20 Sep 2025 08:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 20 Sep 2025 08:33 PM IST
सार

Monsoon IN UP: यूपी में मानसून एक बार फिर से प्रदेश से दूरी बनाएगा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार के बाद से प्रदेश में बारिश के अनुमान नहीं है। 

विज्ञापन
UP: Monsoon will depart from Uttar Pradesh along with Pitru Paksha, with no rain expected until September 25t
यूपी में मानसून - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में मौसम एक बार फिर पलटने जा रहा है। चार से पांच दिन तक तापमान में आंशिक वृद्धि की वजह से गर्मी और उमस परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में लगभग सभी जगह आसमान साफ रहेगा। केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के आसपास हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। 25 सितंबर के बाद बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के चलते हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पिछले दो दिन में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को भी शनिवार की अपेक्षा तापमान में थोड़ी वृद्धि होने के आसार हैं जिससे गर्मी के साथ ही उमस भी बढ़ेगी। गोरखपुर के आसपास के क्षेत्र में बूंदाबांदी के अलावा पूरे प्रदेश में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। 
विज्ञापन


अभी चार से पांच दिन प्रदेश में किसी प्रकार का कोई सिस्टम प्रभावी नहीं है, इसलिए मौसम सामान्य ही रहेगा। 25 सितंबर के बाद हल्की बारिश की उम्मीद है। शनिवार को प्रदेश में उरई का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और आगरा में 35.6 डिग्री रहा। रविवार को अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed