{"_id":"68adb9ed079977f16000be8e","slug":"up-monsoon-will-decrease-in-the-state-from-tomorrow-rain-alert-issued-only-for-these-districts-know-the-for-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: आज से आएगी मानसून में कमी, सिर्फ इन जिलों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट; जानिए पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: आज से आएगी मानसून में कमी, सिर्फ इन जिलों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट; जानिए पूर्वानुमान
Wed, 27 Aug 2025 12:31 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:31 AM IST
सार
Monsoon IN UP: मौसम विभाग के अनुसार 27 अगस्त से 31 अगस्त तक बरसात में कमी रहेगी।
विज्ञापन
यूपी में मानसून में आएगी कमी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बुधवार से बादलों की सक्रियता में कमी आने के आसार हैं। हालांकि इस बीच माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन प्रदेश के उत्तरी और दिल्ली से सटे जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी जारी रहेगी।
विज्ञापन
मंगलवार को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनाैर के साथ ही दिल्ली एनसीआर में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश देखने को मिली। पूर्वी यूपी में भी सिर्फ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार के लिए प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। माैसम विभाग के मुताबिक बुधवार से यूपी में मानसून की सक्रियता घटेगी और अगले चार से पांच दिन प्रदेश में छिटपुट बूंदाबांदी की परिस्थितियां रहेंगी।
विज्ञापन
माैसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे एक और वेदर सिस्टम के असर से 31 अगस्त के आसपास यूपी में दोबारा अच्छी मानसूनी बारिश लाैटेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में 27 अगस्त से विभिन्न इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश के संकेत हैं।
विज्ञापन
कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। अगस्त के आखिर में बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे एक और वेदर सिस्टम के असर से 31 अगस्त के आसपास एक बार फिर अच्छी मानसूनी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी।