{"_id":"68a32e04dd047aee7d09615f","slug":"up-monsoon-will-be-active-again-in-the-state-from-august-21-monsoon-coming-from-the-bay-of-bengal-will-cause-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 21 अगस्त से प्रदेश में फिर से सक्रिय होगा मानसून, बंगाल की खाड़ी से आया मानसून इन जिलों में कराएगा बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 21 अगस्त से प्रदेश में फिर से सक्रिय होगा मानसून, बंगाल की खाड़ी से आया मानसून इन जिलों में कराएगा बारिश
Mon, 18 Aug 2025 07:13 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 18 Aug 2025 07:13 PM IST
सार
Monsoon IN UP: यूपी में बीते तीन से चार दिनों में मानसून दूरी बनाए हुए है। पूरे प्रदेश में धूप और उमस का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पूर्वानमान जारी किए हैं।
विज्ञापन
मानसून
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मानसूनी बारिश में ठहराव के बाद माैसम विभाग की ओर से तीन दिनों बाद दोबारा अच्छी बारिश की उम्मीद जताई गई है। हालांकि पश्चिमी तराई इलाकों में कहीं कहीं अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। 19 अगस्त को पश्चिमी यूपी के तराई इलाकों के आठ जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनाैर, मुरादाबाद आदि में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
माैसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में 21 अगस्त से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इसके असर से मानसून में दोबारा सक्रियता आएगी और पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। इस बीच प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तीखी धूप से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं और गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। कानपुर, वाराणसी, अयोध्या आदि में दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 21 अगस्त से मानसूनी बारिश में बढ़त देखने को मिलेगी। बंगाल की खाड़ी में एक नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने के पूरे प्रदेश में तीन से चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन