फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon to pick up again in the first week of August; easterly winds blew across the state on Thursda

UP: अगस्त के पहले सप्ताह से फिर जोर पकड़ेगा मानसून, गुरुवार को पूरे प्रदेश में चली पुरवाई; पूर्वानुमान जारी

Thu, 30 Jul 2026 09:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 30 Jul 2026 09:42 PM IST
सार

Weather in UP: मानसून फिलहाल यूपी से दूर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस बीच में पूरे प्रदेश में हवाएं तो चलेंगी लेकिन कहीं बारिश होने की उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन
UP: Monsoon to pick up again in the first week of August; easterly winds blew across the state on Thursda
यूपी में मौसम में बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को मानसूनी बारिश में सुस्ती आई। मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त के पहले सप्ताह में प्रदेश में फिर व्यापक और अच्छी बारिश होने की संभावना है। फिलहाल अगले दो-तीन दिन बारिश का दायरा दक्षिणी जिलों और पश्चिमी तराई के कुछ हिस्सों तक सीमित रहेगा। शुक्रवार से अगले दो दिन के लिए प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नोएडा, सहारनपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवाई चली। पुरवाई के चलते बारिश नहीं होने के बावजूद तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हुई और लोगों को उमस से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन


दो-तीन अगस्त के बाद बदलेगा मौसम
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो-तीन अगस्त के आसपास मानसून ट्रफ के फिर उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर अच्छी और व्यापक बारिश का दौर शुरू हो सकता है। तब तक बारिश छिटपुट इलाकों तक ही सीमित रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

धूप छांव के बीच चली पुरवाई, फिलहाल बारिश नहीं

UP: Monsoon to pick up again in the first week of August; easterly winds blew across the state on Thursda
लखनऊ में मौसम।

राजधानी में बृहस्पतिवार को दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवाई चली। पुरवाई के चलते बारिश नहीं होने के बावजूद तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हुई और लोगों को उमस से कुछ राहत रही।मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल दो अगस्त तक लखनऊ में अच्छी बारिश की संभावना कम है। शनिवार से पुरवाई के धीमी पड़ने से उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो-तीन अगस्त के आसपास मानसून ट्रफ के फिर उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है। इसके प्रभाव से लखनऊ में भी मानसूनी गतिविधियां फिर तेज हो सकती हैं और इसके असर से छह अगस्त तक अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहते हुए 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान स्थिर रहते हुए 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed