फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon rains bathe the state, heavy rain warning issued in 17 districts on Tuesday; lightning may strike

यूपी: मानसूनी बारिश में नहाया प्रदेश, मंगलवार को 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 37 जिलों में गिरेगी बिजली

Mon, 11 Aug 2025 07:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 11 Aug 2025 07:25 PM IST
सार

Monsoon IN UP: यूपी में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। सोमवार को राजधानी लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। 

विज्ञापन
UP: Monsoon rains bathe the state, heavy rain warning issued in 17 districts on Tuesday; lightning may strike
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सोमवार को मानसूनी बारिश ने दोबारा रफ्तार पकड़ी। सोमवार को प्रदेश के पश्चिमी तराई और दक्षिणी इलाकों में अच्छी बारिश हुई। माैसम विभाग के मुताबिेक बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम के असर से उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अगले तीन चार दिन मध्यम से भारी बारिश के संकेत हैं। सोमवार को तराई के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत आदि में कहीं मध्यम तो कहीं जोरदार बारिश देखने को मिली। सहारनपुर में सर्वाधिक 140 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं गोरखपुर में 75.2 मिमी और बलिया में 73.3 मिमी बारिश हुई।

विज्ञापन


आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र अमाैसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम की सक्रियता बढ़ी है। ट्रफ लाइन में भी मजबूती आई है। वहीं खाड़ी से पूर्वा हवाएं पर्याप्त मात्रा में नमी लेकर आ रही हैं। इस माैसमी बदलाव के असर से अगले तीन चार दिन पूरब से लेकर पश्चिम तक प्रदेश भर में अच्छी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी।

विज्ञापन

यहां है भारी बारिश की संभावना

गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर व आसपास के इलाकों में।

यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed