फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon officially departs from the state today; increased sunshine may increase humidity and heat

यूपी: आज से औपचारिक रूप से प्रदेश से विदा हो जाएगा मानसून, धूप बढ़ने से बढ़ सकती है उमस और गर्मी

Mon, 21 Sep 2026 06:18 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 21 Sep 2026 06:18 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी से मानसून विदा होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उमस और गर्मी बढ़ेगी। 

विज्ञापन
UP: Monsoon officially departs from the state today; increased sunshine may increase humidity and heat
यूपी से विदा होने जा रहा है मानसून। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश से मानसून विदा होने जा रहा है।  रविवार को उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्रों में बुंदेलखंड और इलाहाबाद के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को राहत दी। वहीं बाकी के हिस्सों में तेज धूप के साथ मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि दक्षिणी क्षेत्रों में कुछ एक्टिविटी हुई है। हालांकि अभी एक-दो दिन मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना बनी हुई है। चार-पांच दिन के बाद मौसमी परिस्थितियों के बदलने के आधार पर मौसम में परिवर्तन आ सकता है। आज सोमवार को चमकदार धूप के साथ लोगों को गर्मी का अहसास होगा। अब किसी भी जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन

आज साफ रहेगा मौसम, तापमान बढ़ने की संभावना

 रविवार को तेज धूप और उमस ने राजधानीवासियों को काफी परेशान किया। हल्की बदली के साथ चमकती धूप ने दिन का अधिकतम तापमान बढ़ाकर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचा दिया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, सोमवार को दिन में तेज धूप निकलेगी। तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है। मोहम्मद दानिश ने कहा कि अभी एक-दो दिन तापमान बढ़ेगा, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। ज्यादा मात्रा में पानी पीएं और संतुलित भोजन करें। हालांकि तीन-चार दिन बाद मौसमी गतिविधियों में परिवर्तन होने पर बादल के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed