{"_id":"6701514d73ad4a3255025c00","slug":"up-monsoon-has-bid-farewell-to-these-districts-of-the-state-there-may-still-be-light-rain-in-these-parts-2024-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश के इन जिलों से मानसून ने ली विदाई, इन हिस्सों में अभी हो सकती है हल्की बारिश, ये हैं पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश के इन जिलों से मानसून ने ली विदाई, इन हिस्सों में अभी हो सकती है हल्की बारिश, ये हैं पूर्वानुमान
Sun, 06 Oct 2024 05:53 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:53 PM IST
सार
Rain warning in UP: यूपी से मानसून विदा हो गया है। प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं जहां अब मानसूनी बारिश नहीं होगी। हालांकि कुछ जगहों पर अभी भी हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
यूपी से विदा हुआ मानसून।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश का सीजन बीत गया है। नवरात्र के साथ ही बारिश ने प्रदेश से विदा ले ली है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के मध्य हिस्से, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पूर्वी इलाके के कुछ हिस्सों से मानसून ने विदा ले ली। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, पूर्वांचल में अभी मानसून ने अपना ठिकाना बनाया हुआ है। तीन चार दिन तक हल्की बरसात होगी, उसके बाद वापासी के अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी.
विज्ञापन
केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार को दक्षिण पश्चिम मानसून वापसी के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष भाग, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से लौट गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रह गया है और संभव है कि तीन चार दिन बाद इसकी संपूर्ण विदाई होगी।
विज्ञापन
जानिए, कहां अधिक और कहां कम बरसा पानी
एक जून से 30 सितंबर तक मानसून सत्र की बरसात के रिकार्ड को देखें तो पश्चिम उत्तर प्रदेश में सामान्य से अधिक बरसात हुई। यहां पर सामान्य बरसात 672 मिमी है, रिकाॅर्ड बरसात 742.8 मिमी हुई। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य बरसात का औसत 799 मिमी है, पर मानसूनी सत्र में 745.5 मिमी पानी बरसा। यानी पश्चिम उत्तर प्रदेश में 11 प्रतिशत अधिक और पूरब में 0.7 मिमी कम बरसात हुई। राजधानी लखनऊ में इस साल दो फीसदी अधिक बरसात रिकाॅर्ड हुई है।
विज्ञापन
तीखी धूप, पारे ने बढ़ाई बैचेनी
मौसम में बदलाव के बाद बढ़ी गर्मी।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ से मानसून की विदाई हो गई है। तीखी धूप और 36 पार पारा बैचेनी बढ़ा रहा है। शरद ऋतु का इंतजार शुरू हो गया है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार को दिन का तापमान 36.2 डिग्री और रात का पारा 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार की अपेक्षा इसमें क्रमशः 0.3 और 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। सोमवार से बादल छाने से थोड़ी राहत मिल सकती है।