{"_id":"6a2842509782ff040900c176","slug":"up-modi-government-completes-12-years-bjp-leaders-to-offer-prayers-at-temples-across-all-403-assembly-consti-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, 403 विधानसभाओं के मंदिरों में BJP नेता टेकेंगे माथा, पीएम के दीर्घायु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, 403 विधानसभाओं के मंदिरों में BJP नेता टेकेंगे माथा, पीएम के दीर्घायु की कामना
Tue, 09 Jun 2026 10:22 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:22 PM IST
सार
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर पार्टी द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में मंदिरों में पूजा-अर्चना, जनकल्याण कार्यक्रम, सम्मेलन, प्रदर्शनियां और योग दिवस से जुड़े आयोजन किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर संचालित अभियान के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सभी 403 विधानसभा के किसी एक मंदिर में पूजा करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले वह लहुराबीर के काशी अनाथालय में अनाथ बच्चों को वस्त्र व फल वितरित करेंगे। इसके अलावा पार्टी के सभी सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र के मंदिर में जाकर माथा टेकेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा '12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के' अभियान चला रही है। इसके तहत 14 जून तक जनसंपर्क करने का कार्यक्रम है। इसी के तहत बुधवार को मंदिरों में प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने के लिए पूजा की जाएगी। वहीं 14 से 16 जून तक जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे। तत्पश्चात 16 एवं 17 जून को जिला स्तर पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा 21 जून तक केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनियां लगाने, प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशालाओं का आयोजन होगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के सभी मंडलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।