फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Model composite schools will be established in 57 districts, studies will be conducted till class 12th

यूपी: 57 जिलों में स्थापित होंगे मॉडल कम्पोजिट विद्यालय, 12वीं तक होगी पढ़ाई, सीएम योगी ने की घोषणा

Fri, 29 Sep 2023 08:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 29 Sep 2023 08:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 57 जनपदों में सर्वसुविधायुक्त 'मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों' की स्थापना के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
UP: Model composite schools will be established in 57 districts, studies will be conducted till class 12th
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 57 जिलों में अत्याधुनिक सुविधा वाले ''मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों'' की स्थापना के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी 75 जिलों में एक-एक कंपोजिट विद्यालय को मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय के रूप में उच्चीकृत करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ पीएमश्री विद्यालयों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालयों की शुरुआत हो गई है। अब प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के लिए हर जिले में एक सभी सुविधा से युक्त विद्यालयों की स्थापना के लिए काम करें। अटल आवासीय विद्यालयों वाले जिलों के अतिरिक्त शेष 57 जिलों में एक-एक ''मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय'' की स्थापना की आवश्यक तैयारी करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि इस विद्यालय का परिसर 5-10 एकड़ का हो। इसके लिए भूमि जल्द चिह्नित करें। शुरुआत में यहां हर कक्षा के लिए न्यूनतम तीन सेक्शन की व्यवस्था हो। विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य, शिक्षक व स्टाफ के लिए आवासीय सुविधा हो। हर क्लास में स्मार्ट क्लास होगी। रोबोटिक्स व मशीन लर्निंग सेंटर की स्थापना होगी। यहां कक्षा-01 से 08 के लिए कंपोजिट विज्ञान व गणित प्रयोगशाला, कक्षा-09 से 12 के लिए रसायन, भौतिकी विज्ञान हेतु माड्यूलर प्रयोगशाला, कम्प्यूटर व लैंग्वेज लैब की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कक्षा-01 से 08 व 09 से 12 के लिए अलग-अलग पुस्तकालय, खेल का मैदान व ओपन जिम के साथ मल्टीपल एक्टीविटी हॉल, सोलर पैनल, वर्षा जल संचयन इकाई, वॉटर प्लांट, मिड-डे-मील किचन व डायनिंग हॉल, वॉशिंग एरिया, अग्नि शमन यंत्र व ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरों की सुविधा से युक्त बनाया जाएगा। सीएम ने पहले से चल रहे 24 हजार कंपोजिट विद्यालयों (प्री प्राइमरी से कक्षा 08) से 75 विद्यालयों का चयन कर उन्हें मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय के रूप में चरणबद्ध रूप से उच्चीकृत करने के निर्देश दिए हैं। इससे 26 लाख छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे।

250 परिषदीय कंपोजिट विद्यालय होंगे उच्चीकृत
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में 250 श्रेष्ठ परिषदीय कंपोजिट विद्यालयों का उच्चीकरण भी किया जाए। यहां पर लैंग्वेज लैब, स्मार्ट क्लास, सुरक्षा व्यवस्था, मॉड्यूलर साइंस लैब, रोबोटिक्स व मशीन लर्निंग लैब आदि की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में सीएसआर व जनप्रतिनिधियों से मिली सहायता से अवस्थापना सुविधाएं बेहतर हुई है। फिर भी कई विद्यालयों के लिए विशेष प्रयास किया जाना आवश्यक है। डीएम की अध्यक्षता में इसका क्रियान्वयन व अनुश्रवण किया जाए।


दिसंबर तक पीएमश्री का पूरा करें काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएमश्री योजना में पहले चरण में चयनित 272 प्राथमिक परिषदीय और 570 कंपोजिट परिषदीय व 82 माध्यमिक विद्यालय में सभी काम दिसंबर तक पूरे किए जाएं। इनमें स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, लैंग्वेज लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, अटल टिंकरिंग लैब के साथ ही सोलर पैनल, एलईडी लाइट, सौर ऊर्जा संसाधन, पोषण वाटिका, वेस्ट मैनेजमेंट, जल संरक्षण आदि के माध्यम से इन्हें ग्रीन स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। एनईपी की भावना के अनुरूप यह विद्यालय स्किल हब सेंटर के रूप में विकसित होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed