फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: MLA Kamal Akhtar resigns as SP Chief Whip; decision taken amidst the Ruchi Veera controversy.

UP: सपा ने कमाल अख्तर को विधानसभा में मुख्य सचेतक के पद से हटाया, पद रिक्त घोषित किया गया

Tue, 30 Jun 2026 04:03 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 30 Jun 2026 04:03 PM IST
सार

यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि सपा विधायक दल के मुख्य सचेतक के पद पर कौन रहेगा, यह फैसला पार्टी नेतृत्व को करना होता है। इस संबंध में हमे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पत्र प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर मंगलवार को पद रिक्त घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
UP: MLA Kamal Akhtar resigns as SP Chief Whip; decision taken amidst the Ruchi Veera controversy.
विधायक कमाल अख्तर का अपडेट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सपा ने विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर को विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक के पद से हटा दिया है। इस बारे में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पत्र मिल गया है। विधानसभा सचिवालय ने पद को रिक्त घोषित कर दिया है। हालांकि, सपा की ओर से इस पद के लिए किसी विधायक का नाम विधानसभा को मंगलवार की शाम तक नहीं भेजा गया था।

विज्ञापन


कमाल अख्तर मुरादाबाद की कांठ सीट से विधायक हैं। सपा सूत्रों के मुताबिक, मुरादाबाद से सांसद रुचि वीरा और कमाल अख्तर के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है। हाल ही में मुरादाबाद में हुई पीडीए पंचायत में रुचि वीरा को स्थानीय संगठन ने नहीं बुलाया, जिस पर सांसद रुचि वीरा पूरा मामला सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने ले गईं। इस संबंध में दोनों को बुलाकर बात भी की गई।
विज्ञापन


UP: MLA Kamal Akhtar resigns as SP Chief Whip; decision taken amidst the Ruchi Veera controversy.
विधायक कमाल अख्तर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

सपा सूत्र बताते हैं कि रुचि वीरा का मानना है कि स्थानीय संगठन उन्हें अपेक्षित महत्व नहीं दे रहा है। इसके पीछे कमाल अख्तर का ही हाथ है। बताते हैं कि इन हालात के बीच सपा नेतृत्व ने कमाल अख्तर से मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी वापस लेने का फैसला किया। इस बारे में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि सपा विधायक दल के मुख्य सचेतक के पद पर कौन रहेगा, यह फैसला पार्टी नेतृत्व को करना होता है। इस संबंध में हमे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पत्र प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर मंगलवार को पद रिक्त घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

सपा अध्यक्ष के आदेश का किया पालन : कमाल अख्तर

विधायक कमाल अख्तर ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आदेश दिया, मुझे अब विधानसभा में मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करना है। मुझे अब चुनाव में भी जाना है। इस जिम्मेदारी को त्यागकर उनके आदेश का पालन किया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भी मंगलवार को इस संबंध में मिलकर आग्रह कर लिया है। कमाल अख्तर ने कहा कि रही बात सांसद रुचि वीरा से विवाद की, तो मेरा उनसे कोई विवाद नहीं है। वह अपने कार्यक्रमों में हमारा फोटो नहीं लगाती, तो हम भी उनका फोटो नहीं लगाते हैं। इसी तरह से वे भी हमें अपने कार्यक्रम में नहीं बुलातीं, तो हम भी नहीं बुलाते हैं। लखनऊ में एक सांगठनिक बैठक के दौरान उनके साथ कहासुनी जरूर हुई थी, लेकिन उसे मुख्य सचेतक के पद छोड़ने से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed