फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mirzapur Medical College to be known as Maa Vidyavasini

यूपी : मां विध्यवासिनी के नाम से जाना जाएगा मीरजापुर मेडिकल कॉलेज

Sat, 24 Jul 2021 11:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 24 Jul 2021 11:16 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 30 जुलाई को प्रदेश के जिन नौ राजकीय मेडिकल कालेजों का लोकार्पण होना है, उनमें से तीन के नाम तय कर लिए गए हैं। मीरजापुर के मेडिकल कॉलेज का नाम मां विंध्यवासिनी के नाम पर होगा।

विज्ञापन
UP: Mirzapur Medical College to be known as Maa Vidyavasini
मां विंध्यवासिनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 30 जुलाई को प्रदेश के जिन नौ राजकीय मेडिकल कालेजों का लोकार्पण होना है, उनमें से तीन के नाम तय कर लिए गए हैं। मीरजापुर के मेडिकल कॉलेज का नाम मां विंध्यवासिनी के नाम पर होगा। गाजीपुर के मेडिकल कॉलेज को महर्षि विश्वामित्र के नाम से और प्रतापगढ़ के मेडिकल कॉलेज को स्व. डॉ. सोनेलाल पटेल के  नाम से जाना जाएगा। जल्द ही छह अन्य मेडिकल कॉलेजों के नाम भी तय किए जाएंगे।

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा विभाग से से मिली जानकारी के अनुसार मीरजापुर में विंध्यवासिनी मंदिर है। यह गंगा नदी के किनारे स्थित शक्तिस्वरूपा मां विंध्यवासिनी के नाम से मीरजापुर मेडिकल कॉलेज का नामकरण किया जा रहा है। गाजीपुर के नव निर्मित मेडिकल कालेज का नामकरण महार्षि विश्वामित्र होगा। प्राचीन काल में महार्षि विश्वामित्र के पिता राजा गाधि की राजधानी गाधिपुरी हुआ करती थी। 1330 ईसवी में गाधिपुर से इसका नाम गाजीपुर कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी तरह प्रतापगढ़ के राजकीय मेडिकल कालेज को अपना दल के संस्थापक स्व. डॉ. सोने लाल पटेल के नाम से जाना जाएगा। वह कमेरा समाज के बड़े नेता थे। उनकी बेटी अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और केंद्रीय मंत्री हैं। जल्द ही छह अन्य मेडिकल कॉलेजों के नाम भी तय हो जाएंगे। नए नौ मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 900 सीटें बढ़ जाएंगी। हर मेडिकल कालेज में सौ-सौ सीटें हैं। शैक्षिक सत्र वर्ष 2021-22 से पढ़ाई शुरू करने के लिए 450 संकाय सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed