फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: minister says local faults are reason for power cuts.

UP: ऊर्जा मंत्री बोले- सरकार का प्रयास बिना दर बढ़े मिलती रहे भरपूर बिजली, कटौती का कारण स्थानीय फॉल्ट

Mon, 17 Jun 2024 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 17 Jun 2024 12:10 AM IST
सार

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश दिया गया है। सिर्फ स्थानीय फाल्ट की वजह से कटौती हो रही है। हमने एक दिन में 65.56 करोड़ यूनिट बिजली आपूर्ति कर रिकॉर्ड बनाया।

विज्ञापन
UP: minister says local faults are reason for power cuts.
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश में चार साल से बिजली दरें नहीं बढ़ी हैं। सरकार का प्रयास होगा कि आगे भी उपभोक्ताओं को बिना किसी बढ़ाेतरी के बिजली मिलती रहे। उपभोक्ता भी इसमें सहयोग करें। भीषण गर्मी में संयमित होकर बिजली का उपयोग करें। वह रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत वितरण निगमों के प्रस्ताव को नियामक आयोग में दाखिल किया गया है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत इस पर आयोग फैसला लेगा। प्रदेश में पिछले चार साल से बिजली दर नहीं बढ़ाई गई हैं। जहां तक फीडरों के शहरीकरण की बात है तो यह निर्धारित प्रक्रिया है। समय-समय पर फीडरों को उच्चीकृत किया जाता है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश है। सिर्फ स्थानीय फाॅल्ट, आंधी-तूफान अथवा अन्य कारणों से ही बिजली बाधित होती है।
विज्ञापन


प्रदेश में 30618 मेगावाट तक अधिकतम मांग को भी पूरा किया गया है। आगामी दिनों में यह 31 हजार मेगावाट से अधिक हो सकती है। दो साल में आरडीएसएस योजना में 17 हजार करोड़ और बिजनेस प्लान में पांच हजार करोड़, नगरीय निकायों में विद्युत तंत्र के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपये के अनुरक्षण कार्य हुए हैं। तमाम कार्य चल रहे हैं। इनके पूरा होने के बाद स्थानीय फाल्ट में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा बिजली नहीं आने का दुष्प्रचार किया जा रहा है, जो निंदनीय व द्वेषपूर्ण है। प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक मांग 65.56 करोड़ यूनिट को भी बिजली कर्मियों ने पूरा किया है। यह देश में एक दिन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। भविष्य की मांग को देखते हुए जिन राज्यों में बिजली उत्पादन अधिक है, उनसे खरीद का अनुबंध किया गया है। जर्जर तारों को बदल कर एक लाख किलोमीटर एबी केबल लगाया गया। करीब 19 लाख नये खंभे लगाये गए और छह लाख ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। विद्युत उत्पादन इकाइयों की क्षमता को छह से 10 प्रतिशत बढ़ाया गया है। जल्द ही कई नई विद्युत उत्पादन इकाइयों से प्रदेश को बिजली मिलने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed