फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP minister Om Praksh Rajbhar meets Home minister Amit Shah.

UP: यूपी और बिहार में विस चुनाव को लेकर गृहमंत्री शाह से मिले राजभर, जाति जनगणना के लिए जताया आभार

Fri, 02 May 2025 09:24 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 May 2025 09:24 AM IST
सार

यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और जातीय जनगणना कराने के लिए आभार जताया। उन्होंने यूपी और बिहार के विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
UP minister Om Praksh Rajbhar meets Home minister Amit Shah.
गृहमंत्री अमित शाह से मिले मंत्री ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में विधानसभा का चुनाव होने में अभी समय है, लेकिन अपनी-अपनी भूमिका के संबंध में भाजपा के सहयोगी दल सक्रिय हो गए हैं। डॉ. संजय निषाद के बाद अब सुभासपा अध्यक्ष और प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

विज्ञापन


उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर भी थे। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे की मुलाकात हुई, जिसमें बिहार के साथ ही यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में चर्चा हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ओले और बिजली गिरने से प्रदेश में चार मौतें, सीएम ने कहा 24 घंटे में दें मुआवजा; आज इन जिलों में होगी बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UPSSSC के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में एक बार शामिल होने वाले तीन साल तक होंगे पात्र


पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने बताया कि गृहमंत्री से मुलाकात के दौरान ओपी राजभर ने सामाजिक न्याय की दिशा में जातीय जनगणना कराने का फैसला लेने के लिए पीएम मोदी और गृहमंत्री के प्रति आभार जताया। साथ ही बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के साथ सुभासपा के मिलकर चुनाव लड़ने और सीटों के बंटवारे के संबंध में चर्चा हुई।

अरुण ने बताया कि सुभासपा अध्यक्ष ने यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर भी गृहमंत्री से बात की है। ओपी राजभर ने गृहमंत्री के सामने ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी जनता से कराने की मांग रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed