{"_id":"66194eba6466ea9ba70c7768","slug":"up-minister-om-prakash-rajbhar-alleged-medanta-hospital-for-extortion-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चार दिन में चार लाख वसूल लिए... यूपी के मंत्री ने मेदांता अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल ने दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चार दिन में चार लाख वसूल लिए... यूपी के मंत्री ने मेदांता अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल ने दी सफाई
Fri, 12 Apr 2024 08:39 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 12 Apr 2024 08:39 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अस्पताल ने चार दिन में 4 लाख वसूल लिए फिर भी मां को होश नहीं आया। हालत न सुधरने पर उन्हें 15 मार्च को रेफर करवा लिया था।
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर ने एक्स पर निधन की जानकारी दी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मेदांता अस्पताल पर वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्री के मुताबिक उनकी मां के इलाज के दौरान अस्पताल ने चार दिन में 04 लाख रुपये वसूल लिए इसके बावजूद उन्हें होश तक नहीं आया। इसके बाद बृहस्पतिवार को उनकी मां का निधन हो गया। राजभर ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से इसकी शिकायत की है। इस पर डिप्टी सीएम का कहना है कि ओम प्रकाश राजभर ने फोन कॉल कर मामले की जानकारी दी है। इसकी पूरी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
मंत्री की 79 वर्षीय मां को अनियंत्रित मधुमेह, सांस लेने में तकलीफ, कम ऑक्सीजन और हाई बीपी के बाद आठ मार्च को मेदांता में भर्ती किया गया। चार दिन के इलाज के करीब चार लाख रुपये वसूले गए। इसके बाद भी 15 मार्च तक हालत में सुधार न होने से उन्होंने अपनी मां को रेफर करवा लिया। दूसरे अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - IPL 2024: दिल्ली व लखनऊ के बीच मुकाबले में दर्शकों की मांग अबकी बार 400 पार..., इकाना में ऐसे दिखे नजारे, Pics
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सूर्य तिलक का ट्रायल पूरा: सूर्य की किरणों से प्रकाशित हुआ रामलला का मुखमंडल, वायरल हुआ VIDEO
अस्पताल प्रशासन का दावा, रोज देते थे इलाज की जानकारी
मंत्री के बयान के बाद अस्पताल प्रशासन ने अपना पक्ष जारी किया है। इसमें लापरवाही या गलत इलाज के आरोप का खंडन किया है। उनकी माता को अनियंत्रित मधुमेह, सांस लेने में तकलीफ, कम ऑक्सीजन और हाई बीपी के साथ ही दोनों फेफड़ों में निमोनिया जैसी समस्याओं और गंभीर लक्षणों के साथ आठ मार्च को इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। उनका तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया। परिवार के सदस्यों को रोजाना उनका हालचाल बताया जाता था। परिवार के अनुरोध पर 15 मार्च की शाम 7:40 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया।