{"_id":"5fd23184cc3b95530c24ac24","slug":"up-minister-nandgopal-nandi-review-meeting-on-flying-club-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर, अयोध्या व जेवर एयरपोर्ट का काम जल्द शुरू करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर, अयोध्या व जेवर एयरपोर्ट का काम जल्द शुरू करने का निर्देश
Thu, 10 Dec 2020 08:02 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Dec 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक एवं उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रदेश में अंतरराज्यीय एयर कनेक्टिविटी बढ़ाई जाए। उन्होंने बरेली, प्रयागराज, हिंडन, कानपुर नगर, वाराणसी तथा लखनऊ एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ाने, विकास कार्यों को समय से पूरा करने और नए रूट से उड़ानों के जल्द संचालन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वह गुरुवार को सचिवालय में आरसीएस रूट पर उड़ानों के संचालन, राजकीय विमानों की उपयोगिता, विभाग की नियमावली में संशोधन और प्रस्तावित फ्लाइंग क्लब नीति की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
नंदी ने आरसीएस में चयनित एयरपोर्ट पर राज्य पुलिस बल व अग्निशमन कर्मियों की तैनाती करने और आगरा एयरपोर्ट के विकास में आ रही समस्याओं को दूर करने को कहा है। उन्होंने हिंडन एयरपोर्ट से एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने, बरेली एयरपोर्ट से जल्द उड़ानों का संचालन शुरू करने और झांसी एयरपोर्ट को 19 सीटर वायुयानों के लिए उपयोगी बनाने को कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जेवर और अयोध्या एयरपोर्ट पर विकास कार्य जल्द शुरू किए जाएं। विभाग के निदेशक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एयरोनॉटिकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की ओर से प्रदेश में कौशल विकास मिशन के तहत चार नए विमानन कोर्स शुरू किए जाएंगे। बैठक में विभाग के प्रबंधक परिचालन सुनील कौरा, वित्त नियंत्रक वीके राय, मुख्य अभियंता शोभित दारा मौजूद रहे।