फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP minister Nand Gopal Gupta Nandi says Speaking the truth proved costly for Pooja Pal.

UP: यूपी के मंत्री नंदी बोले, पूजा पाल को सच बोलना भारी पड़ गया... गुंडे-माफियाओं की तारीफ से सपा खुश होती है

Tue, 19 Aug 2025 04:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Aug 2025 04:22 PM IST
सार

विधायक पूजा पाल के सपा से निष्कासन को लेकर यूपी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि पूजा पाल का सच बोलने की सजा मिली। सपा गुंडे माफियाओं की तारीफ से खुश होती है।

विज्ञापन
UP minister Nand Gopal Gupta Nandi says Speaking the truth proved costly for Pooja Pal.
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने विधायक पूजा पाल को सपा से निष्कासित करने पर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूजा पाल को सच बोलना भारी पड़ गया। सपा गुंडे और माफियाओं की तारीफ से खुश होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ अखिलेश यादव को नागवार गुजरी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गुंडे-माफियाओं का राज था। पीड़ितों को थाने में बिठाया जाता था। सपा के कार्यकर्ता पुलिस को फरमान सुनाते थे। आरोप लगाया कि सपा की सरकार में कारसेवकों पर गोली चलवाई गई थी। सपा हमेशा सनातन को अपमानित करती है। गुंडे माफियाओं का साथ देती है। सपा समाप्तवादी पार्टी बनती जा रही है। विनाश काले विपरीत बुद्धों ईश्वर उनको सद्बुद्धि दे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69 हजार शिक्षक भर्ती: 'केशव चाचा न्याय करो...', अभ्यर्थियों ने घेरा डिप्टी सीएम का आवास, जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ब्रह्मांड की सैर अब और रोमांचक: जुरासिक युग से लेकर हजारों साल आगे तक का मिलेगा अनुभव, जानें जगह व टिकट के दाम


पूजा पाल को बीते दिनों अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था को लेकर प्रशंसा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed