{"_id":"66216153c217129bc60574c1","slug":"up-minister-nand-gopal-gupta-nandi-said-samajwadi-party-can-go-to-any-extent-for-muslim-vote-bank-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी के मंत्री बोले - मुस्लिम वोटों के लालच में किसी भी हद तक गिर सकती है सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी के मंत्री बोले - मुस्लिम वोटों के लालच में किसी भी हद तक गिर सकती है सपा
Thu, 18 Apr 2024 11:37 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 18 Apr 2024 11:37 PM IST
सार
यूपी के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि सपा मुस्लिम वोट बैंक पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने रामगोपाल यादव के बयान पर सपा को घेरा।
विज्ञापन
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि सपा मुस्लिम वोटों के लालच में किसी भी हद तक गिर सकती है। उन्होंने राम मंदिर को लेकर सपा सांसद प्रो. राम गोपाल यादव के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादियों की इसी विकृत सोच ने सैकड़ों निर्दोष रामभक्तों पर गोलियां चलवाने का महापाप किया था।
विज्ञापन
दरअसल, अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण एवं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी पर रामगोपाल ने कहा था कि रामनवमी हमेशा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती रही है। रामनवमी को कुछ लोगों ने पेटेंट करा लिया है। यह उनकी बपौती नहीं है। भाजपा ने अधूरी प्राण प्रतिष्ठा की है और शंकराचार्य इसके खिलाफ थे।
विज्ञापन
रामगोपाल के इस बयान पर नंदी ने कहा कि प्रोफेसर नफरती और विभाजनकारी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। हिंदू आस्था व श्रद्धा को पाखंड कहना सपा के पतन की पराकाष्ठा है।
विज्ञापन