फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP minister Nand Gopal Gupta Nandi in meeting of steel ministry

UP News: सम्मेलन में बोले यूपी के मंत्री, इकोफ्रेंडली टेक्नोलॉजी को उत्तर प्रदेश के साथ साझा करें

Tue, 15 Nov 2022 07:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Nov 2022 07:46 PM IST
सार

औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि दूसरे राज्यों के खनन क्षेत्रों से रॉ मैटेरियल के ट्रांसपोर्टेशन एवं लॉजिस्टिक्स में भारी व्यय होता है इसलिए विभिन्न इकोफ्रेंडली टेक्नोलॉजी को प्रदेश से साझा करने की जरूरत है।

विज्ञापन
UP minister Nand Gopal Gupta Nandi in meeting of steel ministry
बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मंगलवार को विज्ञान भवन नई दिल्ली में इस्पात मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित राज्यों के उद्योग, खान, इस्पात मंत्रियों के सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए शामिल हुए। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की। मंत्री नन्दी ने देश में स्टील उद्योग को प्रोत्साहित करने और उत्पन्न चुनौतियों के समाधान के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच संवाद की पहल करते हुए बैठक आहुत करने पर आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


सम्मेलन में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का एक महत्वपूर्ण स्टील का उपभोक्ता एवं उत्पादक राज्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में ईस्टर्न आौर वेस्टर्न डेडिकेटेड कॉरिडोर, हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, हाईवेज, एक्सप्रेसवेज, एयरपोर्ट्स, डिफेंस कॉरिडोर जैसे बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट चल रहे है। विकास की इन परियोजनाओं से स्टील की मांग एवं खपत में भारी वृद्धि हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद, शामली, जैसे शहरों में बड़े पैमाने पर स्टील उद्योग स्थापित हैं। उत्तर प्रदेश में स्टील उत्पादन में भूषण स्टील, गैलेंट इस्पात, जय भारत स्टील, रिमझिम इस्पात, राखी स्टील की महत्वपूर्ण भूमिका है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाघ व हिरनों की चहलकदमी के बीच पर्यटकों के लिए खुला कतर्नियाघाट, मनोरम दृश्यों के बीच ये है खास
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा ने उप चुनाव में प्रत्याशी घोषित किए :  सपा सांसद रह चुके रघुराज शाक्य देंगे डिंपल को चुनौती


मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश में स्टील उद्योग के प्रोत्साहन एवं विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें केंद्र सरकार के सहयोग एवं प्रोत्साहन की आवश्यकता है। इस क्रम में केंद्र सरकार से हमारे कुछ अनुरोध हैं।


उत्तर प्रदेश में स्टील उद्योग के लिए आवश्यक रॉ मैटेरियल जैसे कोयला, आयरन ओर (लौह अयस्क) की उपलब्धता न होने के कारण उद्योग में लगे हुए उद्यमियों को रॉ मैटेरियल दूसरे राज्यों से मंगाना पड़ता है, जिससे लागत बढ़ती है। इस विषय पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूं।

दूसरे राज्यों के खनन क्षेत्रों से रॉ मैटेरियल के ट्रांसपोर्टेशन एवं लॉजिस्टिक्स में भारी व्यय होता है, जो कि नए उद्योगों की स्थापना को हतोत्साहित करता है। स्टील उद्योग से सम्बंधित विभिन्न इकोफ्रेंडली टेक्नोलॉजी को भी उत्तर प्रदेश के साथ साझा किए जाने की आवश्यकता है। केंद्र सरकार द्वारा राज्यों के बीच प्रक्रिया को प्रोत्साहित किए जाने का अनुरोध है। जिन राज्यों में खनिजों की पर्याप्त उपलब्धता है और स्टील उत्पादन क्षेत्रों में अग्रणी है, जैसे उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, इत्यादि।

इन राज्यों के साथ स्टील उद्योग में उभरते हुए राज्यों के साथ समय-समय पर इंटर स्टेट मीटिंग आयोजित किए जाने का केंद्र सरकार से आग्रह है। देश में स्टील उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह बैठक बेहद सफल और सार्थक प्रयास है। भविष्य में ऐसे ही प्रयासों के माध्यम से हम स्टील उत्पादन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने की ओर साझा सहयोग एवं संवाद के माध्यम से आगे बढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed