{"_id":"62664b196c374c4fc75cc844","slug":"up-minister-dharmpal-singh-speaks-on-how-the-government-will-control-abandon-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गायों के लिए शुरू होगी एंबुलेंस सेवा, साल भर में छुट्टा मवेशियों से मिल जाएगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गायों के लिए शुरू होगी एंबुलेंस सेवा, साल भर में छुट्टा मवेशियों से मिल जाएगी मुक्ति
Mon, 25 Apr 2022 12:47 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:47 PM IST
सार
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री दावा किया कि पहली बार गायों के लिए यूपी में एंबुलेंस सेवा लागू की जा रही है। 1962 डायल करने पर एक घंटे के अंदर पशु चिकित्सा विभाग की टीम गोवंश का इलाज करने पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने दावा किया कि साल भर के अंदर न खेतों में छुट्टा जानवर दिखेंगे और न ही सड़कों पर। जिले के दौरे पर आये कैबिनेट मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में गोवंशीय जानवरों को लेकर यह दावा किया और योगी सरकार की पूरी योजना बताई।
विज्ञापन
बताया कि पहली बार गायों के लिए यूपी में एंबुलेंस सेवा लागू की जा रही है। 1962 डायल करने पर एक घंटे के अंदर पशु चिकित्सा विभाग की टीम गोवंश का इलाज करने पहुंच जाएगी। टीम में डॉक्टर समेत तीन लोग होंगे।
विज्ञापन
पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता है कि गोवंशों को आश्रय मिले। कहा कि गोशालाओं को वृहद बनाया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि सरकार की योजना प्रदेश में गो-अभ्यारण्य बनाने की है। हर ब्लॉक में गोशालाएं बनेंगी। इनके संचालन के लिए लोगों से दान लिया जाएगा। दूध के साथ गोबर व मूत्र से आय की जाएगी जिसका उपयोग गोशाला के विकास के लिए किया जाएगा।
चारागाह की जमीनों से हटेंगे कब्जे, चलेगा बुलडोजर
पशुधन एवं दुग्ध विकास धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरकार आवारा मवेशियों के मुद्दे पर बेहद गंभीर है। हर गांव में चारागाह की जमीन सुरक्षित है। इन जमीनों की पैमाइश कराकर हरे चारे की बोआई करवाई जाएगी। इन पर अगर माफिया के कब्जे पाए जाएंगे तो बुलडोजर भी चलाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जल्द ही जमीनों की तलाश शुरू कर दी जाएगी।