फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP minister Baby Rani Maurya in Amar Ujala Shakti Ki Smridhi programme.

अमर उजाला शक्ति की समृद्धि: मंत्री बेबी रानी मौर्य बोलीं, अब वूमेंस डे नहीं वूमेंस पर्व मनाने की जरूरत

Sat, 08 Mar 2025 04:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Mar 2025 04:40 PM IST
सार

यूपी सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने अमर उजाला की ओर से आयोजित शक्ति की समृद्धि कार्यक्रम में कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं की उपस्थिति देखने के बाद अब वूमेंस डे नहीं वूमेंस पर्व मनाने की जरूरत है।

विज्ञापन
UP minister Baby Rani Maurya in Amar Ujala Shakti Ki Smridhi programme.
यूपी की महिला विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी सरकार की महिला विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने अमर उजाला की ओर से आयोजित शक्ति की समृद्धि कार्यक्रम में कहा कि महिलाओं में बचत की खास आदत होती है। अगर वो इसके साथ ही निवेश की भी आदत डाल लें तो उन्हें और लाभ होगा। जीवन में कठिन परिस्थितियों के लिए बचत जरूरी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निवेश के लिए महिलाएं अपने लिए कोई कारोबार शुरू कर सकती हैं जिससे कि वो अपने परिवार को संरक्षण दे सकती हैं। आप विवाहित हैं तो अच्छी बात है पर अगर भविष्य में संबंधों में कभी मुश्किल भी आती है तो इसके लिए आर्थिक रूप से सशक्त रहना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने एक कहानी सुनाते हुए कहा कि मैंने देखा कि एक महिला अपनी बेटी के बारे में कहती है कि मैं उसे डॉक्टर बनाऊंगी। तो मैंने सोचा कि इसके लिए उसने बचत करना शुरू कर दिया गया होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए बचत के साथ ही निवेश भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने से आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने जो बोनस पत्रिका लांच की है वह महिलाओं को ज्ञान देने वाली है। महिलाओं को घर के फाइनेंस के मामलों में शामिल नहीं किया जाता है। मैं जब छोटी थी तो मेरे बाबा ने कहते थे कि मोटा खाओ मोटा पहनो, वक्त के लिए बचाकर रखो। ये पुस्तक उसी तरफ इशारा कर रही है। आज भी महिलाओं को बुरे वक्त के लिए फाइनेंसियल प्लानिंग करनी चाहिए। यह कार्यक्रम हमें बचत के लिए प्रेरित करता है। हमारी पौने दो लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए यह सबक होगा। इस कार्यक्रम के बारे में मैं उन्हें बताऊंगी। उन्होंने कहा कि कई बार हमारे पास पैसे नहीं होते थे। उस समय हम यह सोचते थे कि हमारे पास बचत होती तो बेहतर होता।


इसी बचत से हम अपने परिवार को संरक्षण दे सकते हैं। सरकार अपनी योजनाएं चला रही है वह बिना ब्याज के लोन भी दे रही है लेकिन महिलाएं अपने स्तर से बचत करने की नीयत रखें। बचत होने पर महिलाएं अपने बच्चों को सही शिक्षा और करियर दे सकती हैं। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं बचत करेंगी तभी वह अपने बच्चों के करियर को सही शेप दे सकती हैं। जब महिलाएं आत्मनिर्भर होती हैं तो उनमें बहुत आत्मविश्वास आता है। जब मेरी पहली बार नौकरी लगी तो मेरे अंदर बहुत आत्मविश्वास आया। महिलाओं को पहले आत्मनिर्भर होना होगा फिर आमदनी होने लगे तो उन पैसों को डबल करने के लिए फाइनेंस की प्लानिंग करें। यह देश सशक्त तभी होगा जब इसकी नारी सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं अब वूमेंस डे नहीं वूमेंन पर्व मनाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed