फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Minister Asim Arun's personal secretary molested a woman, the minister himself called the police and got h

यूपी: मंत्री असीम अरुण के निजी सचिव ने महिला से की छेड़छाड़, मंत्री ने खुद पुलिस बुलवाकर कराया गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 10:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 31 Jul 2025 10:30 PM IST
सार

Minister Asim Arun: यूपी सरकार में मंत्री असीम अरुण से बृहस्पतिवार को एक महिला कर्मचारी ने उनके निजी सचिव पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। उसे पुलिस बुलवाकर गिरफ्तार करवा दिया गया। 

विज्ञापन
UP: Minister Asim Arun's personal secretary molested a woman, the minister himself called the police and got h
मंत्री असीम अरुण के इस काम की हो रही सराहना। - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

यूपी सरकार में मंत्री असीम अरुण से बृहस्पतिवार को एक महिला कर्मचारी ने उनके निजी सचिव जय किशन सिंह पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। महिला ने रोते हुए आपबीती बताई। महिला की पीड़ा सुनने के बाद मंत्री ने गोमतीनगर पुलिस को बुलाकर आरोपी जय किशन सिंह को थाने भिजवा दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन के एक सरकारी दफ्तर में महिला आउट सोर्सिंग पर काम करती है। बृहस्पतिवार को मंत्री अपने दफ्तर में मौजूद थे। इसी बीच महिला फरियाद लेकर पहुंची। महिला ने रोते हुए बताया कि निजी सचिव अक्सर उसे अपने कमरे में बुलाते हैं। इसके बाद आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। विरोध पर नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। मंत्री के पूछने पर महिला ने विस्तार से पूरी बात बताई। 

विज्ञापन

28 जुलाई को घटी है घटना

आरोप है कि 28 जुलाई को महिला दफ्तर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी ने उनके साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता ने जब शिकायत करने की बात कही तो वह गलौज करने लगा। आरोपी अक्सर महिला के कपड़ों के बारे में भी टिप्पणी करता था और ऊंची पहुंच बताता था। परेशान होकर पीड़िता घर चली गई थी। बृहस्पतिवार को मंत्री के दफ्तर पहुंचने की जानकारी होने पर महिला वहां पहुंची और शिकायत की। 

निजी सचिव की हरकतों की जानकारी पाकर मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने पुलिस बुलाकर दफ्तर से ही आरोपी को सीधे थाने भिजवा दिया। आरोपी को साथ लेकर जाते हुए पुलिस का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। डीसीपी शशांक सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी जय किशन विक्रांत खंड का रहने वाला है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed