फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Meteorological Department warned - the temperature of the state will increase continuously after February

यूपी: मौसम विभाग ने दी चेतावनी-20 फरवरी के बाद लगातार बढ़ेगा प्रदेश का तापमान, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Tue, 18 Feb 2025 07:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 18 Feb 2025 07:45 AM IST
सार

Weather Forecast: फरवरी में लगातार मौसम गर्म हो रहा है। दिन की धूप में इतनी तपिश बढ़ गई है कि लोग छांव खोजने लगे। मौसम विभाग ने 20 फरवरी के बाद और गर्मी पड़ने का अनुमान जारी किया है। 

विज्ञापन
UP: Meteorological Department warned - the temperature of the state will increase continuously after February
यूपी में बदल रहा है मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के विभिन्न जिलो में इस समय तापमान के साथ गर्मी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग की माने तो 20 फरवरी तक तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। सोमवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज, वाराणसी, हमीरपुर व कानपुर शहर रहे। मौसम विभाग ने आगामी 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलो में बारिश की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिन तापमान कम पड़ेगा। लेकिन इसके बाद फरवरी के अंत तक तापमान फिर बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन


यूपी के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। इस समय राज्य के अधिकांश हिस्सों में ठंड में कमी आई है, और तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का एहसास बढ़ रहा है। इस समय उत्तर प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जो सामान्य से कुछ ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की धुंध और आंशिक बादल रहने के कारण दिन के तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में सुबह और शाम के समय धुंध का असर हो सकता है। 
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फरवरी के अंतिम सप्ताह में गर्मी का असर बढ़ सकता है। खासकर पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के इलाकों में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आगामी 20 फरवरी तक प्रदेश के विभिन्न जिलाें में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है इसके बाद तापमान में कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर, प्रयाराज, वाराणसी व कानपुर में अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रयागराज का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह हमीरपुर 31.2, वाराणसी 30.5, कानपुर 30.2, आगरा 29.5, व झांसी 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मंद हुई पछुआ, बढ़ते पारा से शहरवासी परेशान

UP: Meteorological Department warned - the temperature of the state will increase continuously after February
फरवरी में ज्यादा गर्मी का अनुमान। - फोटो : अमर उजाला।

राजधानी के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होने के साथ बढ़ती गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया है। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा चलना बंद होने से गर्मी का असर और अधिक महसूस हो रहा है। शहर में आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है, जिससे शहरवासियों को अधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में लखनऊ में गर्मी का असर बढ़ सकता है। विशेषकर 18,19 व 20 फरवरी तक तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। इसके साथ ही, हल्की गर्म हवाएं भी चल सकती हैं, जो मौसम को और उमसदार बना सकती हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आगामी 20 फरवरी तक राजधानी में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है इसके बाद तापमान में कमी होने के साथ मौसम में बदलाव की संभावना है।

पंखा, एसी का इस्तेमाल शुरू

फरवरी माह में जहां हमेशा लोगों को सर्दी का एहसास होता था लेकिन इस साल गर्मी ने एहसास कराना शुरू कर दिया है। तापमान के साथ शहर में गर्मी व उमस बढ़ रही है। सुबह व रात में भले ही हल्की ठंडक रहती हो लेकिन जैसे जैसे दिन की शुरूआत होती है गर्मी बढ़ने लगती है। इसकी वजह से सरकरी, निजी कार्यालयों से लेकर तमाम घरों में भी लोगों ने पंखा व एसी का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। दिन में लोग टीशर्ट से लेकर गर्मी में पहनने वाले अन्य कपड़े पहनकर भी निकलते देखे जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed