फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Meteorological Department issued orange alert regarding dense fog, special warning issued for these distri

यूपी: मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों को लेकर जारी हुई विशेष चेतावनी

Mon, 13 Jan 2025 10:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 13 Jan 2025 10:37 PM IST
सार

Fog Alert in UP: यूपी में मौसम लगातार बिगड़ा हुआ है। सोमवार को कुछ जिलों में धूप तो खिली लेकिन आसमान साफ हो जाने की वजह से आने वाले दिनों में घना कोहरा होने की संभावना है। 

 

विज्ञापन
UP: Meteorological Department issued orange alert regarding dense fog, special warning issued for these distri
यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सोमवार को धूप खिलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि सुबह-शाम कोहरे की मौजूदगी और पछुआ हवा गलन व ठंड का एहसास कराती रही। मौसम विभाग का कहना है कि मकर संक्रांति के बाद 15 जनवरी से एक फिर मौसम करवट लेने वाला है। बारिश और बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। मंगलवार के लिए 18 जिलों में अत्यंत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और 36 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि प्रदेश में बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र में बूंदाबांदी के संकेत हैं। वहीं, अगले तीन दिनों तक कोहरे और उत्तरी-पछुआ हवाओं संग रात के पारे में गिरावट जारी रहेगी। 14 जनवरी को यूपी के विभिन्न जिलों में सुबह या देर रात घना कोहरा छा सकता है।

विज्ञापन

आज यहां अत्यधिक घना कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास।
 

इन इलाकों में घना कोहरा की उम्मीद

सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed