फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Update Westerly Winds at 50 km/h Cause Temperature Drop Dust Storms Hit Several Areas

यूपी: 50 किमी की रफ्तार से चलीं पछुआ हवाओं से गिरा पारा, कई जगह चला धूल का अंधड़; फिर से पलटेगा मौसम

Thu, 06 Mar 2025 01:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 06 Mar 2025 01:26 PM IST
सार

UP Weather Today: यूपी में बुधवार को कई जगहों पर धूल भरी आंधी चलीं। इन हवाओं की वजह से पारे में चार से छह डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। 

विज्ञापन
UP Weather Update Westerly Winds at 50 km/h Cause Temperature Drop Dust Storms Hit Several Areas
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

Weather In UP:  उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिन से चल रही पछुआ की रफ्तार बुधवार को 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को भी पार कर गई। हवा के असर से प्रदेशभर में बीते 24 घंटों में तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट आई है। साथ ही एक बार फिर से सुबह-शाम का मौसम सुहाना हो गया है। बृहस्पतिवार को भी प्रदेश में तेज हवा का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से पछुआ की रफ्तार थमेगी, इसके बाद तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद पीछे खाली जगह भरने को चली पछुआ हवा की रफ्तार बुधवार को 51 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। इसके असर से दिन के पारे में 4 से 6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार के बाद हवा की रफ्तार थमेगी और अगले तीन से चार दिनों में पारा जितना गिरा है, उतना चढ़ेगा। बुधवार को 31.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ गाजीपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ नजीबाबाद सबसे ठंडा रहा।

विज्ञापन

पछुआ से सुहाना हुआ मौसम कल फिर लेगा करवट

 राजधानी में बुधवार को दिन भर धूल भरी तेज पछुआ हवाएं चलीं। इससे दिन व रात के पारे में गिरावट आई। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को चली हवाओं की रफ्तार 51 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। इससे मौसम सुहावना हो गया और और धूप की तपिश से राहत मिली। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में मिली यह राहत तात्कालिक है।

शुक्रवार से हवाओं की रफ्तार थमेगी और अगले तीन से चार दिनों में पारा जितना गिरा है, उतना ही फिर चढ़ेगा। तापमान की बात करें तो बुधवार को 4.9 डिग्री की गिरावट के साथ दिन का पारा 25.9 डिग्री और रात का पारा तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 12.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed