फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Meerut remains the coldest district with a temperature of five degrees Celsius; cold wave to intensify in

यूपी: 5.2°C तापमान के साथ मेरठ रहा सबसे ठंडा, आने वाले दिनों में तेज होगी शीतलहर; पूर्वानुमान जारी

Mon, 01 Dec 2025 08:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 01 Dec 2025 08:55 PM IST
सार

Winter in UP: यूपी में दिसंबर लगते ही मौसम ने करवट ली है। आने वाले दिनों में दिन के साथ रात के तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन
UP: Meerut remains the coldest district with a temperature of five degrees Celsius; cold wave to intensify in
शीतलहर से कई जिले प्रभावित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में इस बार सर्दी ज्यादा तीखी रहने के आसार हैं। इस साल दिसंबर से लेकर फरवरी के बीच रातें तो सर्द होंगी ही, दिन का तापमान भी सामान्य से कम रहेगा। साथ ही इस बार शीतलहर के दिनों की संख्या में दो से पांच दिनों का इजाफा होगा। सोमवार को आंचलिक माैसम विज्ञान विभाग ने इसकी जानकारी दी। आपकाे बता दें कि यूपी में सामान्य ताैर पर सर्दी के सीजन में शीतलहर के दिनों की संख्या चार से छह होती है।

विज्ञापन


सोमवार को पछुआ हवाओं के जोर से पश्चिमी यूपी के कई शहरों में रात के पारे में सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ गई। 5.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ मेरठ सबसे ठंडा रहा। वहीं बरेली में 6.6 डिग्री और कानपुर शहर में 7.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक ला-नीना की कमजोर होती स्थिति और हिंद महासागर के तटस्थ प्रभाव के कारण दिसंबर से फरवरी के बीच औसत तापमान सामान्य से कम रह सकता है। इससे पूर्वांचल के दक्षिणी हिस्से को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में शीतलहर के दिनों में दो से पांच दिन का इजाफा होने की संभावना है। नवंबर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed