फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Mayawati says NRHM contractual workers should also be regularized in government recruitment and given the

यूपी: मायावती बोलीं- सरकारी भर्ती में एनआरएचएम संविदाकर्मियों को भी नियमित करें, मिले स्थायी नौकरी का अवसर

Wed, 14 Oct 2026 01:46 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 14 Oct 2026 01:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में अगले छह महीने में एक लाख सरकारी नौकरियां देने की घोषणा के बाद बसपा ने संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग उठाई है। पार्टी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पात्र कर्मचारियों को स्थायी नौकरी का अवसर देने की अपील की। ये कर्मचारी लखनऊ में नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं।

विज्ञापन
UP Mayawati says NRHM contractual workers should also be regularized in government recruitment and given the
मायावती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अगले छह महीने में एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने लंबे समय से अस्थायी रूप से काम कर रहे कर्मचारियों को भी नियमित करने की मांग उठाई है। पार्टी का कहना है कि सरकारी भर्ती की प्रक्रिया में उन कर्मचारियों को भी शामिल किया जाना चाहिए, जो विभिन्न विभागों में वर्षों से संविदा और आउटसोर्सिंग के आधार पर सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


बसपा ने विशेष रूप से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के तहत लंबे समय से कार्यरत संविदाकर्मियों को स्वास्थ्य विभाग में नियमित करने की मांग की है। पार्टी के मुताबिक, ये कर्मचारी अपने स्थायीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से लखनऊ के मान्यवर श्री कांशीराम जी ईको गार्डेन के पास धरने पर बैठे हैं।

विज्ञापन

 

Trending Videos

आउटसोर्सिंग और संविदा व्यवस्था पर उठाए सवाल

बसपा ने कहा कि सरकारी तंत्र में आउटसोर्सिंग और संविदा के आधार पर कर्मचारियों से लंबे समय तक काम लेने की व्यवस्था शोषणकारी है। पार्टी का मानना है कि वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को स्थायी रोजगार का अवसर मिलना चाहिए।

पार्टी ने सरकार से मांग की कि अगले छह महीने में एक लाख सरकारी नौकरियां देने की प्रक्रिया के दौरान एनआरएचएम के सभी पात्र संविदाकर्मियों के नियमितीकरण पर भी विचार किया जाए। इससे लंबे समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed