फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mayawati said the sacrifice of farmers brought color, decision came very late

यूपी : मायावती ने कहा- रंग लाया किसानों का बलिदान, फैसला बहुत देरी से आया 

Fri, 19 Nov 2021 09:15 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 19 Nov 2021 09:15 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, शहीद हुए किसानों के परिवार को नौकरी दे सरकार।
 

विज्ञापन
UP: Mayawati said the sacrifice of farmers brought color, decision came very late
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कृषि कानूनों की वापसी पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि किसानों का बलिदान आखिरकार रंग लाया। सरकार आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को उचित आर्थिक मदद दे और ऐसे परिवारों के किसी एक सदस्य को नौकरी दे। उन्होंने ये बातें शुक्रवार को राजधानी में एक बयान जारी कर कहीं। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि केंद्र सरकार ने इन विवादित कानूनों को बहुत देर से वापस लेने की घोषणा की। जबकि उसे ये फैसला बहुत पहले ही ले लेना चाहिए था। अगर सरकार इस फैसले को पहले ले लेती तो देश कई झगड़ों से बच जाता। हालांकि अभी भी किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने संबंधी कानून की मांग पूरी नहीं हुई है। केंद्र संसद के शीतकालीन सत्र में कानून बनाकर किसानों की इस मांग को जरूर पूरा करे। उन्होंने कहा कि बसपा शुरू से ही मांग करती रही है कि खेती, किसानी के मामले में कोई भी नया कानून बनाने से पहले उनसे सलाह व परामर्श आदि जरूर करना चाहिए ताकि किसी भी गैर जरूरी विवाद से देश व राज्यों को बचाया जा सके। उन्होंने किसानों को कृषि कानूनों की वापसी पर बधाई दी।

विज्ञापन


गैर जरूरी विवाद से देश को व राज्यों को बचाना चाहिए
जिसके लिए बीएसपी की मांग है कि केंद्र सरकार आने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में इस संबंध में कानून बनाकर किसानों की इस मांग को भी जरूर स्वीकार करें। इतना ही नहीं बल्कि बीएसपी की शुरू से यह मांग रही है कि खासकर खेती किसानी व किसानों के मामले में कोई भी नया कानून बनाने से पहले उनसे सलाह व परामर्श आदि जरूर करना चाहिए ताकि किसी भी गैर जरूरी विवाद से देश को व राज्यों को बचाया जा सके।
विज्ञापन

 
किसानों ने उनके संघर्ष के जरिए इस जीत को हासिल किया 
उन्होंने कहा कि एक बार फिर से देश के किसानों को उनके संघर्ष के जरिए इस जीत को हासिल करने के लिए उन्हें में तहे दिल से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती लेकिन आज मैं खासतौर से केंद्र की सरकार से यह भी कहना चाहूंगी कि किसानों के इस आंदोलन के दौरान जो किसान शहीद हो गए हैं उनके परिवार को उचित आर्थिक मदद दे व उनके परिवार में से किसी सदस्य को सरकारी नौकरी दे यह भी हमारी पार्टी की केंद्र सरकार से मांग है। जब उन्होंने तीन कृषि कानून वापस ले लिए तो तो हमारी पार्टी की इस मांग को भी स्वीकार कर लेना चाहिए साथ ही आज कार्तिक पूर्णिमा पर्व व गुरु नानक देव की जयंती की सभी देशवासियों को मैं बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed