फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mayawati lashes out at former BJP MLA for 'bring a Muslim girl, get a job' remark

यूपी: 'मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ' बयान पर बिफरीं मायावती, पूर्व भाजपा विधायक ने दिया था ये विवादित बयान

Tue, 28 Oct 2025 05:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 28 Oct 2025 05:23 PM IST
सार

Statement on Muslim girl: सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज से पूर्व भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के विवादित बयान 'मुस्लिम लड़की लाओ, शादी करो, नौकरी पाओ' पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 
 

विज्ञापन
UP: Mayawati lashes out at former BJP MLA for 'bring a Muslim girl, get a job' remark
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज से पूर्व भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के विवादित बयान 'मुस्लिम लड़की लाओ, शादी करो, नौकरी पाओ' पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने मंगलवार को जारी अपने बयान में कहा कि ’मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ', के संकीर्ण व घृणित बयान के साथ यूपी व उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में भी धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और ना जाने क्या-क्या नफरती नाम दिए जा रहे हैं। कानून को अपने हाथ में लेकर सांप्रदायिक व जातिवादी द्वेष, वैमनस्य, अशांति, अराजकता एवं लोगों के जान-माल व मजहब पर खतरा बन जाने का शरारती तत्वों का यह विषैला हिंसात्मक खेल निंदनीय है। 
विज्ञापन


ऐसे आपराधिक, अराजक व असामाजिक तत्व सभ्य व संवैधानिक सरकार के लिए खुली चुनौती और खतरा हैं। इन्हें शह व संरक्षण देने के बजाय सरकारें राज्य की करोड़ों जनता के हित व कल्याण को ध्यान में रखते हुए कानून का राज स्थापित करना सुनिश्चित करें। जनता और देश के हित में ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन



मुस्लिम समाज भाईचारा संगठन की बैठक कल
बसपा सुप्रीमो बुधवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में मुस्लिम समाज भाईचारा संगठन और एसआईआर को लेकर बैठक करेंगी। इस विशेष बैठक के दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों को संगठन में मुस्लिमों की भागीदारी बढ़ाने के बारे में दिशा-निर्देश देंगी। साथ ही एसआईआर के बारे में पार्टी के रुख से अवगत कराएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed