फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: May-like conditions in the month of March, mercury crossed 40 in Agra and Prayagraj, weather department wa

यूपी: मार्च के महीने में मई जैसे हालात, 40 के पार पहुंचा आगरा और प्रयागराज में पारा, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Fri, 29 Mar 2024 07:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 29 Mar 2024 07:06 AM IST
सार

Weather of UP: होली के बाद प्रदेश में एकदम से मौसम बदल गया है। पूरे प्रदेश का पारा सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन
UP: May-like conditions in the month of March, mercury crossed 40 in Agra and Prayagraj, weather department wa
मार्च में दिन की धूप मई जैसी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली बीतने के साथ ही गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है। प्रदेश में पारा सामान्य से अधिक पहुंच चुका है, धीरे-धीरे 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने लगा है। बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान आगरा में सर्वाधिक रहा, यहां पर पारा 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि प्रयागराज में 40 डिग्री पहुंचा। दिन के साथ ही रात भी गर्म होने लगी है। अगले तीन दिन तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश-बिजली की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बौछारें पड़ सकती हैं।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, चुर्क, बस्ती को छोड़ दें तो ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक पहुंच चुका है। फतेहगढ़ में रात सर्वाधिक गर्म रही यहां पर न्यूनतम पारा 24.2 डिग्री रहा। अलीगढ़-आगरा-उरई-हरदोई में 22 डिग्री तक पहुंच गया। अयोध्या में 15 डिग्री रहा, अन्य इलाकों में इससे अधिक ही दर्ज हुआ।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-बारिश व बिजली की चेतावनी जारी की गई है। जिन इलाकों के लिए बिजली गिरने व आंधी की चेतावनी जारी की गई है, उनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, अमरोहा, मुरादाबाद व आसपास के इलाके शामिल हैं। इन इलाकों में 29 और 30 मार्च को मौसम बिगड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में बदलेगा मौसम 
31 मार्च को जिन इलाकों में मौसम बिगड़ने के आसार है, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed