फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Many leaders including former minister Vijay Mishra joined BJP, state president got membership

यूपी : पूर्व मंत्री विजय मिश्रा सहित कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता 

Sun, 28 Nov 2021 05:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 28 Nov 2021 05:03 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रवादी नीतियों और विकास से प्रभावित होकर समाज के प्रतिष्ठित लोग आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Many leaders including former minister Vijay Mishra joined BJP, state president got membership
भाजपा की सदस्ययता ग्रहण कराते प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज सपा सरकार में मंत्री रहे गाजीपुर निवासी पूर्व मंत्री विजय मिश्रा सहित कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है। जिन प्रमुख नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है उनमें पूर्व मंत्री जय नारायण तिवारी सुल्तानपुर सपा से, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा गाजीपुर सपा से, मनोज दिवाकर बसपा नेता कानपुर से, जगदेव बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह पूर्व आईएएस, राम शिरोमणि शुक्ला कांग्रेस के पूर्व विधायक, धर्मेंद्र पांडेय उन्नाव से बसपा नेता, मदन गौतम पूर्व विधायक ओरैया से बसपा से, कुंवर अभिमन्यु सिंह अयोध्या से समाजसेवी शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रवादी नीतियों और विकास से प्रभावित होकर समाज के प्रतिष्ठित लोग आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मैं प्रदेश अध्यक्ष के नाते सभी नेताओं का स्वागत करता हूँ। राजनीतिक दल का मात्र उद्देश्य होता है कि गरीब की सेवा करें और राज्य में विकास करना और गुंडागर्दी समाप्त करना।
विज्ञापन


देश और राज्य का दुर्भाग्य है कि वंशवाद की राजनीति करने लगे। संकुचित विचार लेकर दलों ने समाज जाति और प्रदेश के विकास से भटक गए और अपने परिवार की चिंता करने लगें। सिर्फ भाजपा समाज की सेवा और विकास की राजनीति करती है। दलित गरीब वंचित समाज की सेवा करते हैं। बाकी दल सिर्फ मैं और मेरा परिवार से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नेताओं के ज्वाइन करने और चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि संसदीय दल फैसला करके टिकट देती है। भाजपा सभी जाति के लोगों को साथ लेकर चलती है सभी जाति के लोग शामिल हो रहे हैं। टीईटी पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में भ्रष्टाचार होता था, योगी सरकार में पारदर्शिता के साथ नौकरी हुई है। नेताओं के शामिल होने के अवसर पर डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मी कांत वाजपेयी, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह सहित कई नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed