{"_id":"699b2c038965f6c1590766d7","slug":"up-man-arrested-for-threatening-to-blow-up-jaunpur-court-sent-email-to-stop-girlfriend-s-wedding-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जौनपुर कोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, प्रेमिका की शादी रोकने के लिए किया था मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जौनपुर कोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, प्रेमिका की शादी रोकने के लिए किया था मेल
Sun, 22 Feb 2026 09:47 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 22 Feb 2026 09:47 PM IST
सार
Vishal Ranjan arrested:जौनपुर न्यायालय परिसर और पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने प्रेमिका की शादी रोकवाने के लिए ऐसा किया था।
विज्ञापन
आरोपी विशाल रंजन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जौनपुर न्यायालय परिसर और पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विशाल रंजन आजमगढ़ का रहने वाला है। उसने वीपीएन और प्रॉक्सी सर्वर के जरिए कई फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर एक लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
एटीएस के मुताबिक बीती 17 फरवरी को जिला न्यायाधीश के सरकारी ई-मेल पर पांच अलग-अलग आईडी से धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। इसकी शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद एटीएस आरोपियों की तलाश कर रही थी। उसके द्वारा जांच में आजमगढ़ के निजामाबाद स्थित बक्शपुर निवासी विशाल रंजन का सुराग मिला। एटीएस की टीम ने विशाल रंजन के आजमगढ़ के सिधारी स्थित किराए के मकान पर छापा मारा। उससे पूछताछ और कमरे की तलाशी में पांच मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद हुआ।
विज्ञापन
मोबाइल फोन की जांच में 17 फरवरी को जिन ई-मेल आईडी का प्रयोग कर धमकी दी गयी थी, उन नामों से एवं अन्य अलग-अलग नामों लगभग 50 ई-मेल आईडी का पता चला। उसने आजमगढ़ रोडवेज डिपो को भी बम से उड़ाने का मैसेज तैयार किया था, जिसे परिवहन निगम की ई-मेल पर भेजने वाला था।
विज्ञापन
प्रेमिका की शादी रोकना था मकसद
पूछताछ में विशाल रंजन ने बताया कि वह जिस लड़की से प्यार करता था, उसकी शादी जौनपुर में तय हो गयी थी। शादी रोकने के लिए उसने प्रेमिका के मंगेतर की फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट की थी, जिसे बाद में पंचायत में उसे माफी मांगनी पड़ी थी। बदला लेने के लिए उसने वर पक्ष के गांव के कुछ युवकों के मोबाइल नंबर व नाम के साथ अपनी प्रेमिका के मंगेतर के नाम से भी फर्जी ई-मेल आईडी बनाई और धमकी भरा ई-मेल भेज दिया। उसका मकसद उन सभी लोगों को जेल भिजवा कर बदला लेना था।