फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Makar Sankranti Celebrations Begin in up Public Holiday Declared Donation Rituals Suggested

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति आज, सूर्य दर्शन के बाद दान करें ये वस्तुएं; UP में सार्वजनिक अवकाश घोषित

Tue, 14 Jan 2025 07:26 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 14 Jan 2025 07:26 AM IST
सार

Public Holiday On Makar Sankranti: मकर संक्रांति का पर्व पूरे भारत में मंगलवार को मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में इस मौके पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गई। 
 

विज्ञापन
Makar Sankranti Celebrations Begin in up Public Holiday Declared Donation Rituals Suggested
मकर संक्रांति 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को मनाया जाना है। यह पुनर्वसु व पुष्य नक्षत्र में हो रहा है। ऐसे में गंगा स्नान अवश्य करना चाहिए।पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेज के संस्थापक अध्यक्ष पंडित केए दुबे ने बताया कि मकर संक्रांति सुबह 8ः55 बजे शुरू होगी। स्नान व दान के लिए उचित समय सुबह से दोपहर 3ः19 बजे तक का है। इस दौरान सूर्य दर्शन महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे बताया कि मकर संक्रांति के साथ ही खरमास समाप्त हो जाता है। सूर्य उत्तरायण में तथा शिशिर ऋतु प्रारंभ हो जाती है। मकर संक्रांति पर ही भागीरथ के प्रयास से गंगा गंगासागर में मिली थी, जहां उनके 60 हजार पूर्वजों को गंगा स्नान से पुनः जीवन मिला था। इसी तिथि पर भीष्म पीतामह ने अपने शरीर का त्यागा था। स्नान के पश्चात् सूर्य के दर्शन करें। इसके बाद 14 वस्तुएं दान करें और भगवान को खिचड़ी अर्पित करें। राशियों के अनुसार भी दान विशेष फलदायी होता है।

विज्ञापन

राशियों के अनुसार करें दान

मेष राशि वाले 14 काले तिल के लड्डू खिचड़ी, घी व ऊनी वस्त्र, वृष राशि के 14 श्वेत तिल के लड्डू दूध की बनी मिठाई, फल एवं वस्त्र, खिचड़ी, मिथुन वाले 14 काले तिल के लड्डू 14 फल एवं 14 वस्त्र, कर्क राशि 14 काले तिल के लड्डू 14 किलो खिचड़ी, सिंह राशि वाले 14 काले तिल के लड्डू घृत, वस्त्र, छाता, कन्या राशि के लोग काले तिल का पदार्थ एवं खिचड़ी, तुला वाले 14 काले तिल के लड्डू, खिचड़ी एवं 14 वस्त्र, वृश्चिक वाले तिल के लड्डू या गजक, खिचड़ी, घी, पापड़, नमक, धनु वाले तिल के पदार्थ, स्टील के बर्तन तथा खिचड़ी, मकर वाले तिल के पदार्थ, खिचड़ी, घृत एवं वस्त्र, कुम्भ वाले14 तिल के लड्डू तथा खिचड़ी, मीन वाले तिल के पदार्थ, खिचड़ी, घी एवं 14 शिक्षण वस्तुएं दान करें।

विज्ञापन

सार्वजनिक अवकाश हुआ घोषित 

प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति 14 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। पूर्व में जारी सार्वजनिक अवकाश की सूची में यह निर्बंधित अवकाश था। सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव जुहैर बिन सगीर ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed