फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major reshuffle in education department, DIOS changed in 31 districts including Sultanpur, Unnao, here is

यूपी: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, सुल्तानपुर, उन्नाव सहित 31 जिलों में बदले गए डीआईओएस, ये है सूची

Mon, 16 Jun 2025 07:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 16 Jun 2025 07:25 PM IST
सार

31 DIOS changed in UP: माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। शिक्षा विभाग ने चार दर्जन से ज्यादा अधिकारियों के फेरदबल किए हैं। 

विज्ञापन
UP: Major reshuffle in education department, DIOS changed in 31 districts including Sultanpur, Unnao, here is
शासन ने शिक्षा विभाग में किए बड़े स्तर पर तबादले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने रविवार चार दर्जन से अधिक शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, बहराइच, वाराणसी समेत 31 जिलों में जहां नए डीआईओएस तैनात किए गए हैं। वहीं एक दर्जन अन्य अधिकारियों को भी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय व मंडलों में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


विभाग के अनुसार नवप्रोन्नत व बीएसए प्रयागराज प्रवीण कुमार तिवारी को डीआईओएस अंबेडकरनगर, डीआईओएस उन्नाव सूर्य प्रकाश सिंह को इसी पद पर सुल्तानपुर, डायट महाराजगंज के उप प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह को डीआईओएस श्रावस्ती, डीआईओएस अलीगढ़ सर्वदानंद को डीआईओएस बहराइच बनाया गया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में नवप्रोन्नत बीएसए मथुरा सुनील दत्त को डीआईओएस उन्नाव, नवप्रोन्नत बीएसए अयोध्या संतोष कुमार राय को डीआईओएस कानपुर नगर, नवप्रोन्नत बीएसए बरेली संजय सिंह को डीआईओएस बस्ती, नवप्रोन्नत बीएसए फर्रुखाबाद गौतम प्रसाद को डीआईओएस मऊ, नवप्रोन्नत बीएसए अंबेडकरनगर भोलेंद्र प्रताप सिंह को डीआईओएस वाराणसी, नवप्रोन्नत प्रभारी डीआईओएस एटा इंद्रजीत को डीआईओएस एटा, नवप्रोन्नत वरिष्ठत प्रवक्ता डायट सीतापुर अतुल सिंह को डीआईओएस इटावा, नवप्रोन्नत एससीईआरटी के विधि अधिकारी प्रेमचंद यादव को डीआईओएस महोबा, नवप्रोन्नत बीएसए वाराणसी अरविंद कुमार पाठक को डीआईओएस सहारनपुर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ सिद्धार्थनगर, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, लखीमपुर खीरी, रामपुर, गाजीपुर, पीलीभीत, चित्रकूट, औरैया, शामली, बागपत, संभल, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, कौशांबी, चंदौली, कन्नौज में भी नए डीआईओएस की तैनाती की गई है। इसी क्रम में प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ दिनेश सिंह को इसी पद पर वाराणसी, प्राचार्य राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज नवल किशोर को प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़, संयुक्त शिक्षा निदेशक (महिला) प्रयागराज मुकेश चंद्र को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा, संयुक्त शिक्षा निदेशक (शिविर) हरवंश को संयुक्त निदेशक समग्र शिक्षा (माध्यमिक) बनाया गया है। वहीं बीएसए लखनऊ, रायबरेली, श्रावास्ती गोरखपुर समेत 20 बीएसए व डीआईओएस, कुल 31 शिक्षा अधिकारियों को बेसिक शिक्षा विभाग के निर्वतन पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed